Breaking News

अंबिकापुर,@महापौर ने रामानुजगंज विस सीट से चुनाव लड़ने की जताई इच्छा

Share


अंबिकापुर,17 अगस्त 2023 (घटती घटना) अंबिकापुर नगर निगम के महापौर डॉ. अजय तिर्की ने रामानुजगंज सीट से चुनाव लडऩे की इच्छा जताकर सियासी हलचल बढ़ा दी है। वर्तमान में वृहस्पति सिंह रामानुजगंज के विधायक हैं। महापौर ने संगठन व पार्टी से यहां से टिकट देने की मांग की है। पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि 20 साल पहले भी मेरी मांग थी कि इस विधानसभा सीट से मुझे टिकट मिले, लेकिन संगठन व पार्टी जो निर्णय लेगी, उसके अनुसार काम करता रहूंगा।
इस क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से मुलाकात किए काफी दिन हो गए थे। उन्होंने कहा कि मैंने काफी समय वहां बिताया है। मेरी इच्छा है कि मैं वहां से चुनाव लडं¸ू। मैं यह कहना चाहता है कि कांग्रेस पार्टी के संविधान के तहत संगठन व पार्टी सबसे बड़ी है। मैं अपनी मांग रख सकता हूं, लेकिन पार्टी जो निर्णय लेगी, उसका अक्षरश: पालन करूंगा। मेरी शुरु से एक मांग रही है, लोगों की मंशा भी रही है। आगे पार्टी जो भी निर्णय लेगी, उसके अनुसार पार्टी के लिए काम करता रहूंगा।


Share

Check Also

बलरामपुर@ विश्व पर्यावरण दिवस पर चिल्ड्रन पार्क में पौधरोपण

Share ,कलेक्टर,एसपी और डीएफओ ने दिया हरियाली का संदेश-संवाददाता-बलरामपुर,05 जून 2026 (घटती-घटना)। विश्व पर्यावरण दिवस …

Leave a Reply