Breaking News

अंबिकापुर@कांग्रेस है तो भरोसा है अभियान की शुरूआत,पहले दिन 200 से अधिक हितग्राहियों ने किया पंजीयन

Share


अंबिकापुर,17 अगस्त 2023 (घटती घटना) छाीसगढ़ युवा कांग्रेस के आह्वाहन पर युवा कांग्रेस सरगुजा ने कांग्रेस है तो भरोषा है अभियान के तहत हितग्राही कार्ड अभियान के अन्तर्गत डोर-टू-डोर संपर्क अभियान प्रारंभ कर दिया है। जिला पंचायत उपाध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंहदेव एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश गुप्ता की मौजूदगी में युवा कांग्रेस ने गुरुवार को महात्मा गांधी वार्ड में घर-घर जाकर मतदाताओं से मुलाकात कर उनसे हितग्राही कार्ड भरवाए। चुनाव पूर्व मतदाताओं से संपर्क के लिए युवा कांग्रेस छाीसगढ़ ने यह महत्वपूर्ण योजना प्रारंभ की गई है। जिसके तहत सभी मतदाताओं तक पहुंच कर उन्हें प्रदेश के कांग्रेस सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं की न केवल जानकारी दी जायेगी। साथ ही साथ उन योजनाओं के लाभ के लिए मतदाताओं को जोडऩे के लिए उनका ऑनलाईन और ऑफलाईन पंजियन भी किया जायेगा। युवा कांग्रेस सरगुजा के अध्यक्ष विकल झा के नेतृत्व में अम्बिकापुर शहर में प्रारंभ हुए इस अभियान को शुरुआत से ही भारी सफलता मिली है। पहले दिन युवक कांग्रेस ने करीब 200 से अधिक हितग्राही पंजियन कर लिए हैं। इस दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंहदेव स्वयं मतदाताओं से संवाद करते हुए उन्हें प्रदेश सरकार के कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी एवं भविष्य के लक्ष्यों से अवगत कराया। संपर्क अभियान को प्रारंभ करने के पूर्व उन्होंने युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को इस पूरे अभियान के मंतव्य से अवगत कराया। निरंतर बारिश के बावजूद युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की बड़ी फौज महात्मा गांधी वार्ड में घर-घर जाकर ऑनलाईन एवं ऑफलाईन पंजियन में सक्रीय दिखी। वरिष्ठ नेताओं एवं युवा कांग्रेस अध्यक्ष के अगुवाई में हुए इस कार्यक्रम में अंशु बाबा, युवा कांग्रेस लोकसभा प्रभारी खतीब खान, ज़ोन प्रभारी अरविंद सिंह, सेक्टर प्रभारी रजनीश सिंह, उमा शंकर त्रिपाठी, चुनमुन तिवारी, मनोज तिवारी, संजय सिंह, चंद्रेश नंदन झा, नवनीत तिवारी, नीतीश चौरसिया, उाम राजवाडे, राजन सिंह, विकास केशरी, प्रीतिका विश्वकर्मा, मयंक तिवारी, दीपक दुबे, गोल्डी मिश्रा, शुभम तिवारी, नवीन पाठक, शशांक तिवारी, लाल पाण्डेय, अंकित गुप्ता आदि उपस्थित थे।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ अंबिकापुर में निजी स्कूल के खिलाफ शिकायत

Share युवा कांग्रेस नेता ने एफआईआर की मांग कीअम्बिकापुर ,21 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। प्रदेश युवा …

Leave a Reply