Breaking News

अंबिकापुर@जमीन में सोने के दौरान महिला हुई सर्पदंश के शिकर, मौत

Share

अंबिकापुर 10 अगस्त 2023 (घटती घटना). जमीन के सोने के दौरान एक वृद्ध महिला सर्पदंश के शिकार हो गई। परिजन उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बुटी पहाड़ी कोरवा पति छेरिका पहाड़ी कोरवा उम्र ६५ वर्ष राजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम घटगांव की रहने वाली थी। वह बुधवार की रात को जमीन में बिस्तर लगाकर पति के साथ सोई थी। अहले सुबह ३ बजे उसके दाहिने हाथ के उंगली में कुछ काटने का एहसास हुआ। वह इसकी जानकारी पति को दी। उठकर देखा तो कमरे में सांप था। परिजन उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया। यहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।


Share

Check Also

बैकुंठपुर/बिलासपुर@ आईसी मार्ट प्रकरण में हाईकोर्ट से जगत बैद और दीपक बैद को अंतरिम राहत

Share अग्रिम जमानत याचिकाओं पर कोर्ट ने दी अंतरिम सुरक्षा,अगली सुनवाई तक गिरफ्तारी पर रोक;पुलिस …

Leave a Reply