Breaking News

तातापानी@ तातापानी में बंद मकान में आगजनी,दंपति झारखंड से गिरफ्तार

Share


पड़ोसी के घर में आग लगाकर करीब पांच लाख का सामान जलाने का आरोप, वारदात के बाद भागे थे आरोपी
संवाददाता-
तातापानी,09 सितम्बर 2026 (घटती-घटना)।
तातापानी में बंद मकान को निशाना बनाकर आगजनी करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पति-पत्नी को झारखंड से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने पड़ोसी के मकान का दरवाजा तोड़कर भीतर आग लगा दी थी, जिससे घर में रखा करीब पांच लाख रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया। गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक सुभाष नगर तातापानी निवासी सौमित्र हालदार ने पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि 6 सितंबर 2026 की रात वह अपनी बीमार मां को देखने पुराने घर गया था। इस दौरान मकान बंद था। आरोप है कि इसी का फायदा उठाकर पड़ोसी जयदेव शील और उसकी दूसरी पत्नी प्रतिमा देवी रवि ने मकान का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया और आग लगा दी। अगली सुबह जब सौमित्र वापस लौटा तो घर के भीतर आगजनी से काफी नुकसान हो चुका था। घरेलू उपयोग की कई कीमती वस्तुएं जलकर नष्ट हो गईं। शिकायतकर्ता ने नुकसान की कीमत करीब पांच लाख रुपये बताई। घटना के बाद आरोपी दंपति पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए झारखंड की ओर भाग गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए तातापानी पुलिस ने संभावित ठिकानों की जानकारी जुटाते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने झारखंड में घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया। पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान दोनों ने मकान में आगजनी करने की बात स्वीकार की। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर 9 सितंबर को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया,जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। मामले में तातापानी पुलिस चौकी द्वारा अपराध क्रमांक 164/2026 के तहत बीएनएस की संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि आगजनी के पीछे वास्तविक कारण क्या था और घटना में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका तो नहीं थी।कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक उमेश सिंह, सहायक उप निरीक्षक संजय राम, आरक्षक क्रमांक 746 एवं 1124 तथा महिला आरक्षक क्रमांक 840 एवं 1067 की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


Share

Check Also

बैकुंठपुर/बिलासपुर@ आईसी मार्ट प्रकरण में हाईकोर्ट से जगत बैद और दीपक बैद को अंतरिम राहत

Share अग्रिम जमानत याचिकाओं पर कोर्ट ने दी अंतरिम सुरक्षा,अगली सुनवाई तक गिरफ्तारी पर रोक;पुलिस …

Leave a Reply