Breaking News

सूरजपुर@ पीएमश्री सेजेस नवापारा की व्याख्याता सुप्रिया ओझा का राष्ट्रीय प्रशिक्षण के लिए चयन

Share


21 से 25 सितंबर तक भोपाल में होगा आवासीय प्रशिक्षण,आधुनिक शिक्षण पद्धतियों और एनईपी-2020 पर मिलेगा प्रशिक्षण
-संवाददाता-
सूरजपुर,09 सितम्बर 2026 (घटती-घटना)।
पीएमश्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय (सेजेस) नवापारा, जिला सूरजपुर की व्याख्याता वाणिज्य सुप्रिया ओझा का चयन राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए हुआ है,उनका चयन विद्यालय ही नहीं,बल्कि पूरे सूरजपुर जिले के लिए गौरव की उपलब्धि माना जा रहा है। समग्र शिक्षा (प्रारंभिक),छत्तीसगढ़ द्वारा जारी आदेश के अनुसार पीएमश्री योजना के अंतर्गत उच्च माध्यमिक स्तर के शिक्षकों की क्षमता संवर्धन एवं व्यावसायिक विकास के उद्देश्य से राष्ट्रीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की जा रही है,यह प्रशिक्षण 21 से 25 सितंबर 2026 तक भोपाल के श्यामला हिल्स स्थित क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान में आयोजित होगा, प्रशिक्षण कार्यक्रम में वाणिज्य विषय के शिक्षण को अधिक प्रभावी एवं आधुनिक बनाने पर विशेष जोर दिया जाएगा,इसमें आधुनिक शिक्षण पद्धतियों,नवाचार आधारित शिक्षण तकनीकों, गतिविधि एवं परियोजना आधारित अधिगम तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप प्रभावी शिक्षण विधियों से शिक्षकों को परिचित कराया जाएगा,सुप्रिया ओझा पीएमश्री सेजेस नवापारा में वाणिज्य विषय के अध्यापन के साथ विद्यार्थियों में व्यावहारिक एवं व्यावसायिक समझ विकसित करने के लिए विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं,परियोजना आधारित अधिगम,डिजिटल शिक्षा और व्यावहारिक गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को विषय की बेहतर समझ विकसित कराने के प्रयास उनके शैक्षणिक कार्यों का हिस्सा रहे हैं,जिला शिक्षा विभाग के अनुसार, उनका चयन शैक्षणिक योगदान,विषयगत दक्षता,नवाचार के प्रति रुचि और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयासों के आधार पर हुआ है, राष्ट्रीय स्तर के इस प्रशिक्षण में शामिल होने से उन्हें देशभर के शिक्षकों एवं विशेषज्ञों के साथ शैक्षणिक अनुभव साझा करने और नई शिक्षण तकनीकों को सीखने का अवसर मिलेगा,श्रीमती ओझा ने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त ज्ञान एवं अनुभव को विद्यालय में विद्यार्थियों के शिक्षण को और प्रभावी बनाने के साथ-साथ अन्य शिक्षकों के साथ भी साझा किया जाएगा,उनका प्रयास रहेगा कि आधुनिक शिक्षण तकनीकों और नवाचारों का उपयोग कर वाणिज्य विषय को विद्यार्थियों के लिए अधिक व्यावहारिक, रुचिकर एवं उपयोगी बनाया जा सके,सुप्रिया ओझा के चयन पर विद्यालय परिवार,पालकगण एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने उन्हें बधाई देते हुए राष्ट्रीय प्रशिक्षण के लिए शुभकामनाएं दी हैं, उनका चयन पीएमश्री सेजेस नवापारा के साथ-साथ सूरजपुर जिले के लिए भी महत्वपूर्ण शैक्षणिक उपलब्धि माना जा रहा है।


Share

Check Also

बैकुंठपुर/बिलासपुर@ आईसी मार्ट प्रकरण में हाईकोर्ट से जगत बैद और दीपक बैद को अंतरिम राहत

Share अग्रिम जमानत याचिकाओं पर कोर्ट ने दी अंतरिम सुरक्षा,अगली सुनवाई तक गिरफ्तारी पर रोक;पुलिस …

Leave a Reply