Breaking News

अम्बिकापुर@आबकारी एक्ट के स्थाई वारंटी को पुलिस ने पकड़ा,वर्षों से फरार आरोपी को न्यायालय में किया पेश

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,09 सितम्बर 2026 (घटती-घटना)। आबकारी एक्ट के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे स्थाई वारंटी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। पुलिस के अनुसार न्यायालय में उपस्थित नहीं होने पर आरोपी के खिलाफ स्थाई वारंट जारी किया गया था। पुलिस टीम ने वारंटी की पतासाजी कर उसे पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश अग्रवाल ने जिले के सभी थाना-चौकी प्रभारियों को लंबित स्थाई एवं गिरफ्तारी वारंटों की तामिली कर लंबे समय से फरार वारंटियों को न्यायालय के समक्ष पेश करने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में कोतवाली पुलिस ने आबकारी एक्ट के प्रकरण में फरार चल रहे आरोपी की तलाश शुरू की। धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत आरोपी प्रकाश राम एक्का (22), निवासी गड़ाघाट रोड बौरीपारा, अंबिकापुर के खिलाफ कार्रवाई की गई। प्रकरण में न्यायालय में लगातार अनुपस्थित रहने पर उसके विरुद्ध स्थाई वारंट जारी किया गया था। कोतवाली पुलिस टीम ने वारंट की तामिली करते हुए आरोपी को पकड़ लिया। इसके बाद उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली उप निरीक्षक अखिलेश सिंह, सहायक उप निरीक्षक देवनारायण यादव और आरक्षक अभिषेक सिंह सक्रिय रहे।


Share

Check Also

बैकुंठपुर/बिलासपुर@ आईसी मार्ट प्रकरण में हाईकोर्ट से जगत बैद और दीपक बैद को अंतरिम राहत

Share अग्रिम जमानत याचिकाओं पर कोर्ट ने दी अंतरिम सुरक्षा,अगली सुनवाई तक गिरफ्तारी पर रोक;पुलिस …

Leave a Reply