-संवाददाता-
अम्बिकापुर,09 सितम्बर 2026 (घटती-घटना)। नगर निगम क्षेत्र सहित अंबिकापुर शहर की जर्जर सड़कों के निर्माण एवं मरम्मत की मांग को लेकर गुरुवार, 10 सितंबर को दोपहर 1 बजे गांधी चौक स्थित मंत्री एवं अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल के निवास का घेराव कर ज्ञापन सौंपा जाएगा। सामाजिक कार्यकर्ता सुजान बिन्द ने बताया कि शहर की कई सड़कें लंबे समय से जर्जर स्थिति में हैं। इनमें राष्ट्रीय राजमार्ग, लोक निर्माण विभाग एवं नगर निगम के अंतर्गत आने वाली सड़कें शामिल हैं। सड़कों की खराब स्थिति के कारण आम नागरिकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तथा दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है। उन्होंने कहा कि जर्जर सड़कों के निर्माण एवं आवश्यक मरम्मत की मांग को लेकर मंत्री एवं विधायक का ध्यान इस गंभीर समस्या की ओर आकृष्ट कराया जाएगा।
इस दौरान ज्ञापन सौंपकर जल्द से जल्द सड़कों के निर्माण की मांग रखी जाएगी। सुजान बिन्द ने क्षेत्र के नागरिकों से कार्यक्रम में शामिल होकर सहयोग प्रदान करने की अपील की है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur