Breaking News

जगदलपुर@ शहीद जवानों को दी श्रदांजलि, किया नक्सलियों का पुतला दहन

Share


जगदलपुर,27अप्रैल 2023 (ए)।
दंतेवाड़ा जिले में हुई नक्सली हिंसा के विरोध में जगदलपुर के नागरिकों ने जय स्तम्भ चौक में शहिद जवानों को पुष्पांजलि अर्पित कर दो मिनिट का मौन रखा। उसके बाद नक्सली मुर्दाबाद, शहीद जवान अमर रहे के नारे लगाते हुए गोल बाजार चौक में नक्सलीयों का पुतला दहन किया गया। इस विरोध प्रदर्शन में शहर के वरिष्ठ नागरिक, युवा वर्ग, व्यापारी वर्ग, अधिकारी, कर्मचारी सभी शामिल हुए और नक्सलीयों की कायराना हरकत का पुरजोर विरोध किया। आनंद मोहन मिश्रा ने कहा कि शहर के नागरिकों ने यह मांग है कि सरकार इस घटना को गम्भीरता लेते हुए बस्तर को नक्सलवाद की आग में झोंकने वाले सफेदपोशों को गिरफ्तार करे और नक्सलवाद का सफाया करे।
इस दौरान संतोष कुमार जैन, दशरथ कश्यप, किशोर पारख, संपत झा, आनंद मोहन मिश्रा, योगेंद्र कौशिक, अरुण नेताम, वेदांत दीक्षित, राजकुमार दंडवानी, दिनेश सराफ, मनीष मूलचंदानी, नवीन मूलचंदानी, नारायण देवांगन,
अविनाश गौतम, विनोद पांडे, रोहित सिंह बैस, नन्हा दुबे, बंटू, उमाशंकर झा, रूपेश झा, दीपक झा, प्रकाश झा, राजेंद्र सिंह, केतन भाटिया, पप्पू मल्ल, मनोज पाणीग्राही, सहित अन्य उपस्थित रहे।


Share

Check Also

मनेन्द्रगढ़/खड़गवां@ एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में चमके एमसीबी के होनहार,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

Share 611 अंक लाने वाले आदित्य अग्रवाल, 588 अंक हासिल करने वाले अनुराग नाथ त्रिपाठी …

Leave a Reply