Breaking News

रायपुर@संविधान दिवस पर रायपुर में कांग्रेस का मार्च

Share

  • 26 नवंबर को गांधी मैदान से अंबेडकर चौक तक
  • निकलेगी यात्रा, भूपेश-सिंहदेव समेत बड़े नेता होंगे शामिल


रायपुर,22 नवम्बर 2026। कांग्रेस 26 नवंबर को संविधान दिवस के मौके पर रायपुर में संविधान रक्षा मार्च निकालेगी। ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान के तहत होने वाले इस मार्च में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी और छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। यात्रा सुबह 11 बजे गांधी मैदान से शुरू होकर अंबेडकर चौक तक जाएगी। इस मार्च में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। कांग्रेस की ओर से जारी सूचना में पार्टी पदाधिकारियों, इंडिया गठबंधन के सहयोगी दलों, सामाजिक संगठनों और गैर-सरकारी संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ आम लोगों से भी मार्च में शामिल होने की अपील की गई है। पार्टी ने कार्यकर्ताओं से ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने की अपील की है।


Share

Check Also

बैकुंठपुर@कोरिया में 622 स्काउट्स-गाइड्स ने सीखे सेवा,अनुशासन और आत्मनिर्भरता के गुर

Share पांच प्रशिक्षण केंद्रों पर 17 से 21 नवंबर तक आयोजित हुआ द्वितीय सोपान प्रशिक्षण …

Leave a Reply