Breaking News

अम्बिकापुर@ गांजा बेचने का कारोबार कर रहे पति-पत्नी गिरफ्तार,4.640 किलो गांजा जब्त

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,21 नवम्बर 2026 (घटती-घटना)
। शहर में अवैध मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गांधीनगर पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने गांजा बेचने के आरोप में पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 4.640 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत 2 लाख 32 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार, 20 नवंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बनारस रोड चठिरमा निवासी रिपन बाला अपनी पत्नी के साथ मिलकर घर के पीछे बाड़ी में गांजा छिपाकर रखता है और कागज व प्लास्टिक की छोटी पुडि़या बनाकर 50 और 100 रुपये में बिक्री करता है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर दबिश दी। मौके से रिपन बाला (53 वर्ष), पिता स्व. महानंद बाला और उसकी पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। तलाशी के दौरान घर के पीछे बाड़ी में छिपाकर रखे सफेद प्लास्टिक के झोले से 4.640 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने गांजा जब्त कर दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना गांधीनगर में अपराध क्रमांक 750/2026, धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।


Share

Check Also

दुर्ग-भिलाई@दवा कारोबारी शशांक से 15 करोड़ की रंगदारी मांगी

Share वॉट्सऐप कॉल पर खुद को बिश्नोई गैंग का बताया,कारोबारी को विस्फोट से उड़ाने की …

Leave a Reply