Breaking News

बैकुंठपुर@ किसानों को प्रति एकड़ 13,839 रुपये आदान सहायता, फसल विविधीकरण पर भी बढ़ा प्रोत्साहन

Share


धान खरीदी एवं कृषक उन्नति योजना को लेकर भाजपा किसान मोर्चा की प्रेसवार्ता,बाबूलाल अग्रवाल ने कहा-साय सरकार किसानों की आय और आर्थिक सुरक्षा को दे रही प्राथमिकता
-संवाददाता-
बैकुंठपुर,21 नवम्बर 2026 (घटती-घटना)
। किसानों के हित में राज्य सरकार द्वारा लिए गए निर्णयों और धान खरीदी एवं कृषक उन्नति योजना के प्रावधानों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से भाजपा किसान मोर्चा की प्रेसवार्ता बैकुंठपुर विश्राम गृह में आयोजित की गई,प्रेसवार्ता में भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली सरकार के किसान हितैषी निर्णयों को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि सरकार किसानों की आय बढ़ाने,आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करने और कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने की दिशा में लगातार काम कर रही है। प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए एमसीबी संगठन प्रभारी एवं मुख्य वक्ता बाबूलाल अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है, सरकार द्वारा किसानों से प्रति एकड़ अधिकतम 21 क्विंटल धान का उपार्जन किया जा रहा है, कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत प्रति क्विंटल 3100 रुपये के मूल्य तक पहुंचने के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य और निर्धारित अंतर की राशि का भुगतान किसानों को किया जाता रहा है, उन्होंने बताया कि अब योजना के अंतर्गत प्रति एकड़ के आधार पर किसानों को एक समान आदान सहायता राशि देने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है, इसके तहत किसानों को प्रति एकड़ 13,839 रुपये दिए जाएंगे,इस व्यवस्था से किसानों को अपनी आवश्यकता और सुविधानुसार धान विक्रय करने की स्वतंत्रता मिलेगी, साथ ही, रकबे की तुलना में कम मात्रा में धान बेचने वाले किसानों को भी निर्धारित प्रोत्साहन राशि का लाभ सुनिश्चित होगा, उनके अनुसार यह निर्णय किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
25 लाख से अधिक किसानों को 35,904 करोड़ रुपये का भुगतान– प्रेसवार्ता में योजना के तहत किसानों को किए गए भुगतान का विवरण भी प्रस्तुत किया गया,बाबूलाल अग्रवाल के अनुसार खरीफ 2023 से खरीफ 2025 तक प्रदेश के 25 लाख से अधिक किसानों को अब तक कुल 35,904 करोड़ 90 लाख रुपये का भुगतान किया जा चुका है, इसमें खरीफ 2023 के लिए 13,289 करोड़ रुपये, खरीफ 2024 के लिए 11,976 करोड़ रुपये तथा खरीफ 2025 के लिए 10,639 करोड़ रुपये का भुगतान शामिल है,उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसानों से किए गए वादों को धरातल पर उतारने के लिए प्रतिबद्ध है,धान खरीदी की बेहतर व्यवस्था,आर्थिक सहायता,कृषि सुविधाओं का विस्तार और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।
किसानों की समृद्धि से प्रदेश की खुशहाली का संकल्प- अग्रवाल ने कहा कि किसान प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं, किसानों की मेहनत से ही प्रदेश की समृद्धि और खुशहाली का रास्ता तैयार होता है, भाजपा सरकार का संकल्प है कि अन्नदाताओं को उनकी उपज का उचित मूल्य मिले, उनकी आय में वृद्धि हो तथा उनके परिवारों का भविष्य सुरक्षित और समृद्ध बने, उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार किसान कल्याण के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है, सरकार की योजनाएं किसानों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के साथ प्रदेश के कृषि क्षेत्र को नई मजबूती प्रदान कर रही हैं।
भाजपा पदाधिकारी और किसान मोर्चा के नेता रहे उपस्थित
प्रेसवार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र तिवारी,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्णबिहारी जायसवाल,जिला महामंत्री पंकज गुप्ता,नगर पंचायत अध्यक्ष गायत्री सिंह,किसान मोर्चा जिला प्रभारी आशुतोष दुबे,किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष शिवचरण साहू, जिला मीडिया प्रभारी तीरथ राजवाड़े, जिला सह प्रभारी वर्षा साहू,जिला महामंत्री प्रेमप्रकाश पाण्डेय,मंडल अध्यक्ष अनिल खटिक,संजय चिकनजूरी,संदीप साहू एवं महामंत्री हरिओम साहू सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
फसल विविधीकरण को प्रोत्साहन,सहायता राशि में वृद्धि
बाबूलाल अग्रवाल ने कहा कि सरकार किसानों को धान के साथ-साथ वैकल्पिक और लाभकारी फसलों की ओर प्रोत्साहित कर रही है,कृषक उन्नति योजना के तहत धान के स्थान पर अन्य फसल लेने वाले किसानों के लिए प्रति एकड़ सहायता राशि 11 हजार रुपये से बढ़ाकर 15 हजार रुपये करने का प्रावधान किया गया है,इस घटक के अंतर्गत अब तक 52 हजार से अधिक किसानों ने 28 हजार हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र के लिए पंजीयन कराया है, उन्होंने बताया कि धान के अतिरिक्त दलहन,तिलहन,मक्का,कोदो, कुटकी, रागी और कपास जैसी फसलें लेने वाले किसानों को प्रति एकड़ 10 हजार रुपये दिए जाने का प्रावधान है,इस घटक के तहत अब तक 4 लाख 26 हजार 185 किसानों द्वारा 2 लाख 6 हजार हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र के लिए पंजीयन कराया जा चुका है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ विश्व मात्सि्यकी दिवस पर संभाग स्तरीय कार्यक्रम आयोजित,400 मत्स्य कृषकों ने लिया हिस्सा

Share झींगा एवं तिलापिया पालन सहित विभिन्न योजनाओं की दी गई जानकारी,मत्स्य कृषकों को जाल,आइस …

Leave a Reply