पूर्व खाद्य मंत्री अमरजीत भगत सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने की शिरकत,नवदंपति को दिया सुखद दांपत्य जीवन का आशीर्वाद
-संवाददाता-
बैकुंठपुर 21 नवम्बर 2026 (घटती-घटना)। रानई जमींदार एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता योगेश शुक्ला के पुत्र चिरंजीव अभिषेक शुक्ला के विवाह समारोह में 20 नवंबर को छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव भूपेश बघेल शामिल हुए, बैकुंठपुर स्थित गंगा श्री होटल में आयोजित इस वैवाहिक समारोह में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं और गणमान्य लोगों की मौजूदगी रही। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने समारोह में पहुंचकर वर-वधू को आशीर्वाद दिया और उनके सुखद, समृद्ध एवं मंगलमय वैवाहिक जीवन की कामना की, इस दौरान उन्होंने परिवारजनों से मुलाकात कर विवाह की खुशियों में सहभागिता निभाई, समारोह में पूर्व खाद्य मंत्री अमरजीत भगत सहित कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेता भी पहुंचे। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों की उपस्थिति के कारण विवाह समारोह में विशेष रौनक देखने को मिली, योगेश शुक्ला क्षेत्र में जमींदार परिवार से जुड़े होने के साथ-साथ वरिष्ठ कांग्रेस नेता के रूप में भी अपनी पहचान रखते हैं, उनके पुत्र के विवाह समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का पहुंचना पारिवारिक और सामाजिक दृष्टि से खास रहा, इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने नवदंपति को शुभकामनाएं देते हुए उनके नए जीवन की सुखद शुरुआत की कामना की।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur