Breaking News

रायपुर@युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हेमांग जोशी आज आएंगे रायपुर

Share


23 नवंबर को प्रदेश कार्यसमिति बैठक में होंगे शामिल,सीएम-डिप्टी सीएम भी रहेंगे मौजूद


रायपुर,21 नवम्बर 2026। भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हेमांग जोशी 22 और 23 नवंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे रायपुर में युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक में शामिल होंगे। इसके अलावा खिलाडि़यों, युवा उद्यमियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं से भी बातचीत करेंगे। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के युवाओं के साथ नक्सल मुक्त बस्तर को लेकर चर्चा करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार,डॉ. जोशी 22 नवंबर को रात 9 बजे रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद युवा मोर्चा के कार्यकर्ता बाइक रैली निकालेंगे। रैली के दौरान जैनम मानस भवन, पीटीएस चौक,टेमरी चौक,फुंडहर चौक,मॉल श्री विहार चौक और राम मंदिर में उनका स्वागत किया जाएगा। 23 नवंबर को सुबह 7ः30 बजे वे साइंस कॉलेज में खेल गतिविधियों में शामिल होंगे और खिलाडि़यों से बातचीत करेंगे। सुबह 8ः30 बजे अग्रसेन भवन में युवतियों के साथ संवाद करेंगे। इसके बाद सुबह 11 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक में शामिल होंगे। बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव,उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल भी शामिल होंगे। इसके अलावा प्रदेश सरकार के मंत्री,युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिया,पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहेंगे। बैठक में संगठन से जुड़े मुद्दों,आने वाले कार्यक्रमों और आगे की कार्ययोजना पर चर्चा की जाएगी। इसके बाद दोपहर 2 बजे रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय में आयोजित युवा जोहार (युवा संवाद) कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। शाम 4 बजे विधि,तकनीक,चिकित्सा,सोशल मीडिया,खेल,कृषि और दूसरे क्षेत्रों में काम कर रहे युवा उद्यमियों,सामाजिक कार्यकर्ताओं और प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ विश्व मात्सि्यकी दिवस पर संभाग स्तरीय कार्यक्रम आयोजित,400 मत्स्य कृषकों ने लिया हिस्सा

Share झींगा एवं तिलापिया पालन सहित विभिन्न योजनाओं की दी गई जानकारी,मत्स्य कृषकों को जाल,आइस …

Leave a Reply