Breaking News

वॉशिंगटन डीसी@भारत में ब्याज दरें कम…इसलिए 7′ विकास दर,हम घटाएं तो 15′ ग्रोथ संभव : ट्रम्प

Share

वॉशिंगटन डीसी,21 नवम्बर 2026। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत की 7′ जीडीपी ग्रोथ का उदाहरण देकर अपने देश के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भारत में ब्याज दरें कम हैं, इसलिए उसकी अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही है। अगर अमेरिका में भी ब्याज दरें कम रखी जाएं तो वहां की ग्रोथ 15 से 20′ तक पहुंच सकती है। व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रम्प ने कहा कि जब भी अमेरिका के आर्थिक आंकड़े अच्छे आते हैं तो फेडरल रिजर्व ब्याज दरें बढ़ा देता है। जबकि ऐसे समय में दरें कम होनी चाहिए, ताकि कारोबार और निवेश को बढ़ावा मिले। हालांकि भारत में आरबीआई की रेपो रेट 5.50′ है,जबकि अमेरिका में फेडरल रिजर्व की ब्याज दर 3.75′ से 4′ के बीच है।
ट्रम्प बोले…अर्थव्यवस्था अच्छी हो तो ब्याज दरें बढ़ाना गलत
ट्रम्प ने फेडरल रिजर्व को राजनीतिक बताते हुए कहा कि वह ब्याज दरों को लेकर सही फैसला नहीं ले रहा है। उनके मुताबिक,जब देश की अर्थव्यवस्था अच्छा प्रदर्शन कर रही हो तो ब्याज दरें कम करनी चाहिए। इससे कंपनियों और लोगों के लिए कर्ज लेना सस्ता होगा और आर्थिक गतिविधियां बढ़ेंगी।
पिछले 5 साल में भारत की ग्रोथ 7′ ज्यादा
भारत की अर्थव्यवस्था पिछले पांच साल से लगातार 7′ से ज्यादा की रफ्तार से बढ़ रही है। 2021-22 में जीडीपी ग्रोथ करीब 9′ रही थी। इसके बाद भी विकास दर 7′ से ऊपर बनी रही।


Share

Check Also

नई दिल्ली@नीट पेपर लीक मामले में 14 आरोपियों पर आरोप तय,25 नवंबर से रोजाना सुनवाई

Share नई दिल्ली,21 नवम्बर 2026। नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में दिल्ली की फास्ट ट्रैक …

Leave a Reply