नई दिल्ली,21 नवम्बर 2026। नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में दिल्ली की फास्ट ट्रैक कोर्ट ने शनिवार को 14 आरोपियों के खिलाफ औपचारिक रूप से आरोप तय कर दिए हैं। खास बात यह है कि आरोपियों में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए से जुड़े तीन सब्जेक्ट एक्सपर्ट भी शामिल हैं। नीट-यूजी पेपर लीक मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट की स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट ने सभी 14 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय किया है। हालांकि सभी आरोपियों ने आरोप स्वीकार करने से इन्कार किया है। 25 नवंबर से इन आरोपियों के खिलाफ ट्रायल शुरू होगा। कोर्ट ने आरोपियों के खिलाफ आरोप तय किए हैं,उनमें यश यादव, मांगीलाल बिवाल,दिनेश बिवाल,विकास बिवाल,शुभम खैरनार,धनंजय लोखंडे,प्रहलाद कुलकर्णी,तेजस हर्षद कुमार,डॉ. मनोज शिरुरे,शिवराज रघुनाथ मोटेगांवकर,मनीषा वाघमारे,मनीषा मंधारे और मनीषा संजय हवालदार के नाम शामिल हैं। इस मामले में सीबीआई ने नीट-यूजी पेपर लीक मामले में 20,000 पन्नों का आरोप पत्र दाखिल किया है सीबीआई ने नीट पेपर लीक मामले में अपना पहला आरोप पत्र जुलाई में दाखिल किया था। राउज एवेन्यू कोर्ट की विशेष फास्ट ट्रैक कोर्ट ने 12 अगस्त को सीबीआई के आरोप पत्र पर संज्ञान लिया था।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur