Breaking News

अम्बिकापुर@ विश्व मात्सि्यकी दिवस पर संभाग स्तरीय कार्यक्रम आयोजित,400 मत्स्य कृषकों ने लिया हिस्सा

Share


झींगा एवं तिलापिया पालन सहित विभिन्न योजनाओं की दी गई जानकारी,मत्स्य कृषकों को जाल,आइस बॉक्स एवं प्रमाण पत्र का किया गया वितरण
-संवाददाता-
अम्बिकापुर,21 नवम्बर 2026 (घटती-घटना)।
विश्व मात्सि्यकी दिवस 2026 के अवसर पर आज ऑडिटोरियम,पी.जी. कॉलेज अंबिकापुर, में संभाग स्तरीय एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संभाग के सभी जिलों से लगभग 400 मत्स्य कृषकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सरगुजा के उपाध्यक्ष श्री देवनारायण यादव उपस्थित रहे। इसके साथ ही जिला पंचायत की कृषि स्थायी समिति की सभापति श्रीमती दिव्या सिंह सिसोदिया,जिला पंचायत सदस्य श्रीमती अनिमा केरकेट्टा एवं श्रीमती नानमणि पैंकरा सहित मछुआ समाज के प्रतिनिधि, संभाग के विभिन्न जिलों के अधिकारी एवं मत्स्य निरीक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान मत्स्य कृषकों को मछली पालन की आधुनिक तकनीकों एवं स्वरोजगार की संभावनाओं से अवगत कराया गया।
इस दौरान झींगा पालन, तिलापिया पालन, एनएफडीपी पोर्टल में मत्स्य कृषकों का पंजीयन तथा प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के अंतर्गत संचालित विभिन्न गतिविधियों एवं योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गई। अधिकारियों एवं विशेषज्ञों ने मत्स्य कृषकों को योजनाओं का लाभ लेने, आधुनिक तकनीकों को अपनाने तथा मत्स्य उत्पादन बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया।


Share

Check Also

दुर्ग-भिलाई@दवा कारोबारी शशांक से 15 करोड़ की रंगदारी मांगी

Share वॉट्सऐप कॉल पर खुद को बिश्नोई गैंग का बताया,कारोबारी को विस्फोट से उड़ाने की …

Leave a Reply