Breaking News

बैकुंठपुर@ किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए किसान कांग्रेस की बड़ी पहल,प्रेम सागर तिवारी ने दी कंट्रोल रूम की जानकारी

Share


दीपक बैज ने राजीव भवन में किया प्रदेश स्तरीय कंट्रोल रूम का उद्घाटन,प्रदेश के सभी 3100 धान खरीदी केंद्रों पर गठित होंगी 10 सदस्यीय निगरानी एवं किसान सहयोग समितियां
-संवाददाता-
बैकुंठपुर,22 नवम्बर 2026 (घटती-घटना)।
छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव प्रेम सागर तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में धान खरीदी के दौरान किसानों को होने वाली समस्याओं के त्वरित निराकरण और खरीदी व्यवस्था की निगरानी के लिए प्रदेश कांग्रेस ने महत्वपूर्ण पहल की है,प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री दीपक बैज ने आज रायपुर स्थित राजीव भवन में छत्तीसगढ़ प्रदेश किसान कांग्रेस द्वारा स्थापित प्रदेश स्तरीय कंट्रोल रूम का विधिवत उद्घाटन किया। प्रेम सागर तिवारी ने बताया कि इस कंट्रोल रूम के माध्यम से प्रदेशभर के किसानों की समस्याओं,शिकायतों और धान खरीदी व्यवस्था से जुड़ी परेशानियों पर लगातार नजर रखी जाएगी, किसानों को धान बेचने के दौरान टोकन,रकबा सत्यापन और अन्य प्रक्रियाओं में आने वाली दिक्कतों को गंभीरता से लेते हुए उनके समाधान के लिए आवश्यक पहल की जाएगी,उन्होंने बताया कि प्रदेश के सभी 3100 धान उपार्जन केंद्रों पर कांग्रेस कमेटी के पांच सदस्यों एवं किसान कांग्रेस के पांच सदस्यों को मिलाकर कुल 10 सदस्यीय ‘धान खरीदी निगरानी एवं किसान सहयोग समिति’ का गठन किया जा रहा है,ये समितियां अपने-अपने क्षेत्रों में धान खरीदी व्यवस्था की निगरानी करेंगी तथा किसानों की समस्याओं को संगठन के माध्यम से प्रदेश स्तर तक पहुंचाने का कार्य करेंगी।
टोकन,रकबा सत्यापन और धान खरीदी की समस्याओं के लिए जारी हुआ हेल्पलाइन नंबर-किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रदेश स्तरीय कंट्रोल रूम के लिए हेल्पलाइन नंबर 0771-4500780 जारी किया गया है, किसान धान खरीदी, रकबा सत्यापन,टोकन एवं अन्य समस्याओं से संबंधित अपनी शिकायतें इस नंबर पर दर्ज करा सकेंगे,कंट्रोल रूम के माध्यम से प्राप्त शिकायतों को संकलित कर उनके निराकरण के लिए संबंधित स्तर पर आवाज उठाई जाएगी,प्रेम सागर तिवारी ने कहा कि प्रदेश के सभी धान उपार्जन केंद्रों पर निगरानी समितियों के गठन से किसानों की समस्याओं की जानकारी सीधे संगठन तक पहुंचेगी, इससे धान खरीदी प्रक्रिया के दौरान आने वाली परेशानियों को समय रहते सामने लाने और उनके समाधान के लिए प्रभावी पहल करने में मदद मिलेगी।
किसान हितों को लेकर संगठन की सक्रिय पहल-उन्होंने बताया कि प्रदेश स्तरीय कंट्रोल रूम की स्थापना का प्रमुख उद्देश्य किसानों को धान खरीदी के दौरान होने वाली अनावश्यक परेशानियों से राहत दिलाना और उनकी समस्याओं को उचित मंच पर उठाना है। प्रदेश के प्रत्येक धान खरीदी केंद्र पर गठित होने वाली समितियां किसानों के सहयोग के साथ खरीदी व्यवस्था की निगरानी भी करेंगी।
वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की रही उपस्थिति- कंट्रोल रूम के उद्घाटन अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री श्री मलकीत सिंह गैदु, पूर्व मंत्री श्री धनेंद्र साहू, संचार विभाग प्रमुख श्री सुशील आनंद शुक्ला, किसान कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रभारी श्री राम मोहन बरुआ, प्रदेश किसान कांग्रेस अध्यक्ष श्री अभिषेक मिश्रा सहित कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में किसान कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित रहे, अंत में प्रेम सागर तिवारी ने प्रदेश के किसानों से अपील की कि धान खरीदी, टोकन, रकबा सत्यापन अथवा अन्य किसी भी प्रकार की समस्या होने पर हेल्पलाइन नंबर 0771-4500780 पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं, ताकि उनकी समस्याओं को संगठन के माध्यम से संबंधित स्तर पर उठाकर समाधान की दिशा में आवश्यक प्रयास किए जा सकें।


Share

Check Also

बैकुंठपुर@कोरिया में 622 स्काउट्स-गाइड्स ने सीखे सेवा,अनुशासन और आत्मनिर्भरता के गुर

Share पांच प्रशिक्षण केंद्रों पर 17 से 21 नवंबर तक आयोजित हुआ द्वितीय सोपान प्रशिक्षण …

Leave a Reply