Breaking News

रायपुर@रायपुर सेंट्रल जेल में बंदियों को हुनरमंद बनाने की पहल…

Share


70 बंदियों को कंप्यूटर-ब्यूटी पार्लर की ट्रेनिंग रिहाई के बाद मिलेगा रोजगार का मौका

रायपुर,22 नवम्बर 2026। रायपुर की सेंट्रल जेल में बंद 70 कैदियों को अब कंप्यूटर चलाने और ब्यूटी पार्लर का काम करने का हुनर मिलेगा। बंदियों के पुनर्वास और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए जेल में कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया गया। रविवार को प्रशिक्षण पूरा होने पर सभी 70 बंदियों को प्रमाण-पत्र दिए गए। इनमें 40 पुरुष बंदियों ने कंप्यूटर और 30 महिला बंदियों ने असिस्टेंट हेयर ड्रेसर (एडवांस) यानी ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण लिया। यह कार्यक्रम भारत सरकार के कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय के जन शिक्षण संस्थान निदेशालय और छत्तीसगढ़ जेल एवं सुधारात्मक सेवाएं विभाग के संयुक्त तत्वावधान में चलाया गया।
40 पुरुष बंदियों ने सीखा कंप्यूटर चलाना : पुरुष बंदियों को ‘कोर्स ऑन कंप्यूटर कॉन्सेप्ट’ के तहत प्रशिक्षण दिया गया। इसमें कंप्यूटर से जुड़ी बुनियादी जानकारी और उसके इस्तेमाल की ट्रेनिंग शामिल रही। इसका उद्देश्य बंदियों को डिजिटल साक्षर बनाना और रिहाई के बाद रोजगार या स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ना है।
30 महिला बंदियों को ब्यूटी पार्लर की ट्रेनिंग : महिला बंदियों को असिस्टेंट हेयर ड्रेसर (एडवांस) के तहत ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण दिया गया। इस कोर्स के जरिए उन्हें हेयर ड्रेसिंग और ब्यूटी पार्लर से जुड़े कामों में दक्ष बनाने की पहल की गई है, ताकि जेल से बाहर आने के बाद वे इस हुनर के जरिए कमाई कर सकें।
जेल डीजी बोले- कौशल से बढ़ेगा आत्मविश्वास
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जेल महानिदेशक हिमांशु गुप्ता ने कहा कि ‘निश्चय कार्यक्रम’ के तहत बंदियों को शिक्षा और कौशल विकास के अवसर दिए जा रहे हैं। कंप्यूटर शिक्षा आज के समय की जरूरत है। इससे बंदियों को रिहाई के बाद रोजगार और स्वरोजगार के अवसर मिल सकते हैं। कौशल प्रशिक्षण से उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा और समाज की मुख्यधारा में लौटने में मदद मिलेगी।


Share

Check Also

बैकुंठपुर@ किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए किसान कांग्रेस की बड़ी पहल,प्रेम सागर तिवारी ने दी कंट्रोल रूम की जानकारी

Share दीपक बैज ने राजीव भवन में किया प्रदेश स्तरीय कंट्रोल रूम का उद्घाटन,प्रदेश के …

Leave a Reply