बिलासपुर के 3 कारोबारियों से फेक एग्रीमेंट किया
बिलासपुर,20 नवम्बर 2026 । बिलासपुर के तीन कारोबारियों से हैदराबाद के डियाब्लो रेस्टोरेंट और पब में 25 प्रतिशत हिस्सेदारी देने के नाम पर 3 करोड़ 42 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि जयवीर सिंह सभरवाल और शेषम कौर ने कारोबारियों से पार्टनर बनाने का समझौता किया और किस्तों में पैसे ले लिए। लेकिन न तो उन्हें कंपनी में पार्टनर बनाया और न ही निवेश की जानकारी दी। शिकायत के बाद तारबाहर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला तारबाहर थाना क्षेत्र का है। लिंक रोड के शिखर सराफ (38) ने पुलिस को बताया कि साल 2022 में बिलासपुर में गायक सुखविंदर सिंह का कार्यक्रम हुआ था। इसी दौरान उनकी मुलाकात लेडीज सर्कल इंडिया की सदस्य शेषम कौर से उनके घर पर हुई। बातचीत के दौरान शेषम ने हैदराबाद में प्राशी वेंचर्स एलएलपी के तहत डियाब्लो पब शुरू करने की जानकारी दी। इसके बाद शेषम कौर और जयवीर सिंह सभरवाल ने खुद को कंपनी का अधिकृत पार्टनर बताते हुए शिखर सराफ और उनके साथी रितेश शाह को पब में 25 प्रतिशत हिस्सेदारी देने का ऑफर दिया। दोनों कारोबारी इस नए बिजनेस में पैसा लगाने के लिए तैयार हो गए। शिकायत के मुताबिक, 10 जनवरी 2025 को दोनों पक्षों के बीच एग्रीमेंट हुआ। इसके बाद तीन कारोबारियों ने किस्तों में कंपनी के हैदराबाद स्थित खाते में क्रभ्त्रस् के जरिए रकम ट्रांसफर की। इसमें शिखर सराफ ने 1 करोड़ 45 लाख रुपए, रितेश शाह ने 1 करोड़ 35 लाख रुपए और रितेश के साले सक्षम श्रीवास्तव ने 62 लाख 50 हजार रुपए दिए। इस तरह तीनों ने कुल 3 करोड़ 42 लाख 50 हजार रुपए निवेश किए।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur