-संवाददाता-
अम्बिकापुर,20 नवम्बर 2026 (घटती-घटना)। क्रिसमस के ठीक एक माह पूर्व मसीही समाज द्वारा मनाए जाने वाले ख्रीस्त राजा पर्व के अवसर पर रविवार को नगर में विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा बेदाग ईश माता महागिरिजा घर नवापारा से प्रारंभ होकर सेंट जेवियर परिसर में समाप्त होगी। इसके बाद समस्त धार्मिक अनुष्ठान अंबिकापुर धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष बिशप डॉ. अंतोनिस बड़ा की अगुवाई में संपन्न होंगे। शोभायात्रा महागिरिजा घर से प्रारंभ होकर गांधी चौक,घड़ी चैक, संगम चौक,महामाया चौक,गुरुनानक चैक, गुदरी चौक,जीईएल चर्च,जोड़ा पीपल,आकाशवाणी चौक से होते हुए सेंट जेवियर प्रांगण में पहुंचेगी। इस शोभायात्रा में मसीही समाज के लोगों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल होने का आह्वान किया गया है। शोभायात्रा में बाइबिल के संदेश,भजन-कीर्तन, बैंड-बाजा और झांकियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। बच्चे,युवा और बुजुर्ग सभी पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होंगे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur