Breaking News
filter: 0; jpegRotation: 0; fileterIntensity: 0.000000; filterMask: 0;

अम्बिकापुर@आश्वासन पर नर्सिंग ऑफिसर्स की हड़ताल स्थगित

Share


एक माह में मांगें पूरी नहीं हुईं तो फिर शुरू होगा अनिश्चितकालीन आंदोलन

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,20 नवम्बर 2026 (घटती-घटना)। नर्सिंग ऑफिसर्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ ने स्वास्थ्य मंत्री से हुई चर्चा और मिले आश्वासन के बाद अपनी अनिश्चितकालीन हड़ताल स्थगित कर दी है। 18 नवंबर से शुरू हुआ आंदोलन दो दिन बाद ही स्थगित करने का निर्णय लिया गया। संघ की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रीना राजपूत ने 19 नवंबर को स्वास्थ्य मंत्री को पत्र लिखकर इसकी जानकारी दी है। संघ की सरगुजा अध्यक्ष के अनुसार,आंदोलन के दूसरे दिन स्वास्थ्य मंत्री ने पदाधिकारियों को चर्चा के लिए बुलाया था। मरीजों के हितों को देखते हुए मंत्री के निर्देश पर डेली वेजेस और संविदा कर्मचारियों को तत्काल काम पर भेज दिया गया था, ताकि अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित न हों। चर्चा के दौरान आयुक्त चिकित्सा शिक्षा की ओर से गठित कमेटी की अनुशंसाओं के आधार पर तैयार प्रस्ताव शासन को भेजने और बजट प्रस्ताव वित्त विभाग को प्रेषित करने का आश्वासन दिया गया। इसके बाद संघ पदाधिकारियों की सहमति से आंदोलन स्थगित करने का निर्णय लिया गया। नर्सिंग अधिकारियों की प्रमुख मांगों में ग्रेड पे में सुधार, वेतनमान का निर्धारण, नर्सिंग अलाउंस और ड्रेस अलाउंस शामिल हैं। संघ का कहना है कि वर्ष 2018 में गठित कमेटी की अनुशंसाओं के बावजूद अब तक इस संबंध में आदेश जारी नहीं किए गए हैं। इससे नाराज नर्सिंग अधिकारी आंदोलन कर रहे थे। हालांकि संघ ने स्पष्ट किया है कि यदि एक माह के भीतर ग्रेड पे,वेतनमान,नर्सिंग अलाउंस और ड्रेस अलाउंस को लेकर आदेश जारी नहीं किए गए तो अनिश्चितकालीन आंदोलन दोबारा शुरू किया जाएगा। हड़ताल स्थगित होने से मेडिकल कॉलेज अस्पताल सहित प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं सामान्य होने की उम्मीद है।


Share

Check Also

रायपुर@ छत्तीसगढ़ के 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Share तूफान अकवान से बदला मौसम,रायपुर में बूंदाबांदीरायपुर,20 नवम्बर 2026 । छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान …

Leave a Reply