Breaking News

रायपुर@ चक्रवात से फसल खराब हुई तो सरकार देगी मुआवजा

Share


सीएम साय बोले…किसानों को चिंता करने की जरूरत नहीं,कलेक्टरों को सर्वे के निर्देश दिए
रायपुर,20 नवम्बर 2026।
छत्तीसगढ़ में चक्रवात अकवान के असर से हो रही बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में खड़ी धान और रबी की फसलों को नुकसान होने की आशंका है। इसे देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किसानों को राहत देने का भरोसा दिया है। उन्होंने कहा कि किसानों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। सरकार ने सभी जिलों के कलेक्टरों को फसल नुकसान का सर्वे कराने के निर्देश दिए हैं। नुकसान की पुष्टि होने पर प्रभावित किसानों को राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 और फसल बीमा के प्रावधानों के तहत मुआवजा दिया जाएगा। मुख्यमंत्री शुक्रवार को दिल्ली रवाना होने से पहले रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर मीडिया से कहा कि चक्रवात के कारण जिन किसानों की फसलों को नुकसान होगा, उनका सर्वे कराया जाएगा। इसके बाद नियमानुसार सहायता राशि दी जाएगी। सीएम ने कहा कि इससे पहले भी चक्रवात के कारण फसलों को नुकसान हुआ था। उस समय भी सरकार ने सर्वे कराकर प्रभावित किसानों को सहायता दी थी। इस बार भी नुकसान का आकलन कर किसानों को राहत दी जाएगी।
यूपी चुनाव में छत्तीसगढ़ के कार्यकर्ता भी जाएंगे : उत्तर प्रदेश में आगामी चुनाव को लेकर छत्तीसगढ़ के नेताओं और कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाए जाने के सवाल पर सीएम साय ने कहा कि चुनाव के दौरान अलग-अलग राज्यों के कार्यकर्ता दूसरे प्रदेशों में जाकर सहयोग करते हैं। इसी तरह उत्तर प्रदेश चुनाव में भी छत्तीसगढ़ के कार्यकर्ता जाएंगे।
पार्टी की ओर से जो जिम्मेदारी दी जाएगी, उसके अनुसार वे चुनाव में काम करेंगे।
भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक संध्या
मुख्यमंत्री ने अपने दिल्ली दौरे के बारे में बताया कि नई दिल्ली के भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसमें शामिल होने के लिए वे दिल्ली जा रहे हैं। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल लगाए गए हैं। वहीं, प्रदेश के कलाकार सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए छत्तीसगढ़ की कला और संस्कृति की झलक दिखाएंगे।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@पैरोल पर जेल से छूटा दुष्कर्म का दोषी बंदी नहीं लौटा,फरार घोषित

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,20 नवम्बर 2026 (घटती-घटना)। केंद्रीय जेल अंबिकापुर से पैरोल पर रिहा हुआ दुष्कर्म का …

Leave a Reply