दुनिया में युद्ध-अशांति पर चर्चा…हम भारत में सिविलाइजेशन डायलॉग कर रहे : प्रधानमंत्री मोदी
नई दिल्ली,20 नवम्बर 2026। पीएम मोदी ने शुक्रवार शाम दिल्ली के पुराना किला में पहले शंघाई सहयोग संगठन सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जब दुनिया में युद्ध और अशांति पर चर्चा हो रही है,तब भारत में सभ्यताओं के बीच संवाद हो रहा है। पीएम ने कहा- दुनिया इस समय उथल-पुथल के दौर से गुजर रही है। ऐसे में सांस्कृतिक जुड़ाव और सहयोग से शांति का रास्ता मजबूत हो सकता है। कार्यक्रम में शामिल पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मसूद मलिक ने कहा- मुझे उम्मीद है कि इस फोरम के बाद भारत-पाकिस्तान समेत सभी देशों के रिश्ते बेहतर होंगे।
पीएम बोले- भारत में
विविधता ही एकता का आधार
पीएम ने कहा…हम हेरिटेज सर्किट की संभावनाएं तलाश सकते हैं। इससे लोगों को कई देशों की संस्कृति जानने का मौका मिलेगा। युवा पीढ़ी टेक्नोलॉजी से जुड़ी है। हम क्रिएटिव प्लेटफॉर्म के जरिए अपनी सांस्कृतिक विरासत दूसरे देशों तक पहुंचा सकते हैं। उन्होंने आगे कहा…भारत में हम विविधता को स्वीकार करते हैं और उसका उत्सव मनाते हैं। जब हम उदार दृष्टिकोण अपनाते हैं, तो हमारी विविधता ही एकता का आधार बन जाती है। हमें साथ चलना चाहिए,आपस में संवाद करना चाहिए और विचारों में तालमेल बनाना चाहिए।
फारूक अब्दुल्ला बोले- पाकिस्तानी मंत्री का भारत आना अच्छी शुरुआत : जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने एससीओ फोरम में शामिल होने के लिए पाकिस्तान के जलवायु परिवर्तन मंत्री मुसादिक मलिक के भारत आने का स्वागत किया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इससे भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में सुधार की नई शुरुआत होगी। उन्होंने कहा कि पुराने मुद्दों को फिर उठाने के बजाय शांति और बातचीत पर ध्यान देना चाहिए।
अब्दुल्ला ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मुलाकात का जिक्र करते हुए कहा कि बातचीत से बेहतर कुछ नहीं हो सकता।
पीएम मोदी बोले- डिजिटल माध्यमों से सांस्कृतिक जुड़ाव बढ़ाने के मौके
मोदी ने कहा…भारत के महान गणितज्ञ ब्रह्मगुप्त के विचार विदेशों तक पहुंचे और सूफी परंपरा ने भारत में कव्वाली को विकसित किया देशों के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान की यह प्रक्रिया आज भी जारी रहनी चाहिए। ऐसे में स्ष्टह्र जैसे मंचों की भूमिका अहम हो जाती है। पीएम ने कहा- डिजिटल माध्यमों ने सांस्कृतिक जुड़ाव की नई संभावनाएं पैदा की हैं। अब अलग-अलग देशों के लोग कुछ ही मिनटों में एक-दूसरे से जुड़ सकते हैं। स्ष्टह्र देशों को इन संभावनाओं का लाभ उठाना चाहिए।
पीएम बोले- ट्रेड रूट्स ने भारत,चीन और मध्य एशिया को जोड़ा
पीएम ने कहा- आज दुनिया में पीपल-टू-पीपल कनेक्ट की चर्चा होती है। करीब 5 हजार साल पहले सिंधु घाटी और मेसोपोटामिया के बीच व्यापार होता था। भारत,चीन और मध्य एशिया ट्रेड रूट्स से जुड़े थे। नालंदा जैसे विश्वविद्यालय ज्ञान के आदान-प्रदान के केंद्र बने।
पुराना किला में दो प्रदर्शनियां भी लगाई गईं
प्रधानमंत्री ने उद्घाटन से पहले पुराना किला में दो प्रदर्शनियां देखीं। इनमें पहली प्रदर्शनी ‘महाभारत स्क्रॉल पवेलियन- अनंतः 18वीं सदी की दुर्लभ महाभारत पांडुलिपि’ पर आधारित है। दूसरी प्रदर्शनी ‘अस्तित्वः द एसेंस ऑफ अवर एग्जिस्टेंस’ में दिल्ली के इतिहास को दिखाया गया है। इसमें 1200 ईसा पूर्व से 1200 ईस्वी तक के इतिहास को शामिल किया गया है।
सांस्कृतिक और सभ्यतागत सहयोग
से देशों के रिश्ते मजबूत होंगे : पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि एससीओ ने कुछ महीने पहले ही अपनी स्थापना के 25 साल पूरे किए हैं। ऐसे में सांस्कृतिक और सभ्यतागत सहयोग सदस्य देशों के संबंधों को और मजबूती देगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस फोरम के जरिए एक नई परंपरा की शुरुआत होगी और इसे ऐतिहासिक बनाया जाएगा। पीएम ने दिल्ली के पुराना किला का जिक्र करते हुए कहा कि यह भारत की अद्भुत सांस्कृतिक धरोहर है और इसका इतिहास महाभारत काल तक जाता है। उन्होंने कहा कि इस स्थान पर आयोजित कार्यक्रम में बौद्ध दर्शन की प्रस्तुति और हनुमान जी की यात्रा के जरिए प्रेम और एकता का संदेश दिया गया। मोदी ने कहा कि प्रेम और एकता की ये शिक्षाएं जितनी प्राचीन हैं, उतनी ही सार्वभौमिक भी हैं। ये लोगों को सहज ही एक-दूसरे से जोड़ती हैं और आज के समय की मांग भी हैं।
पीएम बोले…दुनिया में युद्ध-अशांति पर चर्चा हावी
पीएम मोदी ने कहा…यह पहला एससीओ सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम है। मैं आप सभी का अभिनंदन करता हूं। जब दुनिया में युद्ध और अशांति पर चर्चा हावी है,तब हम भारत में सभ्यताओं के बीच संवाद कर रहे हैं। यह इसलिए भी अहम है, क्योंकि वैश्विक शांति के लिए सांस्कृतिक जुड़ाव जरूरी है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur