-संवाददाता-
अम्बिकापुर,19 नवम्बर 202६ (घटती-घटना)। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ सरगुजा पुलिस की कार्रवाई में कोतवाली पुलिस ने 700 ग्राम गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे की कीमत सहित कुल मशरूका लगभग 35 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस के अनुसार 18 नवंबर 2026 को कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम रनपुर खुर्द निवासी मो. जफर शाह पानी टंकी के पास गांजा लेकर ग्राहक का इंतजार कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध को पकड़कर पूछताछ की। उसकी पहचान मो.जफर शाह (42 वर्ष), पिता नूर मोहम्मद,निवासी रनपुर खुर्द परसा,थाना कोतवाली अंबिकापुर के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे में रखे सफेद रंग के झोले से 700 ग्राम गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने गांजा जब्त कर आरोपी के विरुद्ध थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 809/26, धारा 20(ए) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सुमेश सिंह, प्रशिक्षु उप निरीक्षक महेश नेताम,प्रशिक्षु उप निरीक्षक आशी झा,महिला आरक्षक पूनम पैकरा,आरक्षक विवेक राय एवं नितिन सिन्हा सक्रिय रहे। सरगुजा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त और तस्करी में संलिप्त लोगों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur