Breaking News

रायपुर@ छत्तीसगढ़ के 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Share


तूफान अकवान से बदला मौसम,रायपुर में बूंदाबांदी
रायपुर,20 नवम्बर 2026 ।
छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ का असर देखा जा रहा है। रायपुर में मौसम बदला। ठंडी हवाओं के साथ हल्की बारिश शुरू हुई। तापमान में गिरावट और ठंडक बढ़ने से शहर में कुछ जगह लोग अलाव जलाकर आग तापते नजर आए। वहीं, अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने 7 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। अगले 24 घंटों के दौरान बलरामपुर, जांजगीर-चांपा,जशपुर,रायगढ़,सक्ती,सारंगढ़-बिलाईगढ़ और सरगुजा जिले में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।
बंगाल की खाड़ी में बना है चक्रवाती तूफान
चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ दोपहर उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा के तट से टकरा सकता है। इसके गोपालपुर के पास तट पार करने की संभावना है। इस दौरान 90 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी,जबकि झोंकों की रफ्तार 110 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। तूफान के असर से छत्तीसगढ़ में भी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना है।
प्रदेश में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
मौसम विभाग ने प्रदेश में क स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान जारी किया है। वहीं, एक-दो स्थानों पर भारी बारिश के साथ गरज-चमक,बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना जताई है।


Share

Check Also

वाड्रफनगर@मदिरा दुकान की बिक्री राशि में 7.59 लाख की हेराफेरी,सुपरवाइजर गिरफ्तार

Share बैंक में जमा होनी थी बिक्री की रकम, सत्यापन में सामने आई गड़बड़ी लंबे …

Leave a Reply