Breaking News

सूरजपुर@ होटलों और मिठाई दुकानों में खाद्य सुरक्षा विभाग की दबिश,खुले सांभर और बासी मिठाइयां मौके पर कराईं नष्ट

Share


‘

सुरक्षित आहार हमारा अधिकार’ अभियान के तहत एक दर्जन होटल, रेस्टोरेंट और मिठाई दुकानों का निरीक्षण, खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए लिए गए
-संवाददाता-
सूरजपुर,20 नवम्बर 2026 (घटती-घटना)।
जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग ने ‘सुरक्षित आहार हमारा अधिकार’ अभियान के तहत होटल,ढाबा, रेस्टोरेंट एवं मिठाई दुकानों के खिलाफ निरीक्षण अभियान तेज कर दिया है, इसी कड़ी में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में करीब एक दर्जन खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया, इस दौरान खाद्य पदार्थों के रखरखाव और स्वच्छता में लापरवाही सामने आने पर कार्रवाई भी की गई। निरीक्षण के दौरान खुले एवं बिना ढके रखे सांभर तथा पुराने और बासी मिठाइयां पाई गईं, खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने इन्हें उपभोग के लिए अनुपयुक्त मानते हुए मौके पर ही नष्ट कराया, इसके साथ ही विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए, ताकि उनकी गुणवत्ता और मानकों की जांच की जा सके,यह निरीक्षण नियंत्रक के निर्देशानुसार कलेक्टर सुश्री रेना जमील,मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी प्रशांत सिंह तथा अभिहित अधिकारी पुष्पराज चौहान के मार्गदर्शन में किया गया, कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी रामप्रकाश जायसवाल एवं दीपा साहू शामिल रहे।
खाद्य प्रतिष्ठानों को स्वच्छता और गुणवत्ता बनाए रखने की जरूरत
अभियान का उद्देश्य आम नागरिकों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना तथा खाद्य कारोबारियों को निर्धारित स्वच्छता मानकों के प्रति जागरूक करना है, खुले में खाद्य पदार्थ रखना,पुराने एवं बासी खाद्य पदार्थों की बिक्री और साफ-सफाई में लापरवाही उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य के लिए जोखिम पैदा कर सकती है,खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जिले में इस तरह का निरीक्षण अभियान लगातार जारी रखा जा रहा है,खाद्य पदार्थों के नमूनों की जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा सकेगी।


Share

Check Also

सूरजपुर/चांदनी बिहारपुर@ 15 महीने से सोलर प्लांट ऑपरेटरों को नहीं मिला मानदेय, आर्थिक तंगी से जूझ रहे कर्मचारी

Share चांदनी बिहारपुर के पहाड़ी अंचल के करीब दो दर्जन गांवों में सोलर प्लांट के …

Leave a Reply