-संवाददाता-
अम्बिकापुर,13 नवम्बर 2026 (घटती-घटना)। शहर की सेवा भावी बहनों ने हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी दीपावली जरूरतमंद बच्चों के साथ मनाई। इस दौरान उन्होंने खैरवार, कंपनी बाजार सहित विभिन्न स्लम बस्तियों में पहुंचकर बच्चों को पटाखे, मिठाइयां और कपड़े बांटे तथा उनके साथ त्योहार की खुशियां साझा कीं। इस आयोजन में वंदना दत्ता, चयती अग्रवाल, अनुभा डबराल, लिली बसु रॉय और स्मिता तिवारी ने बच्चों के बीच पहुंचकर खुशियां बांटीं। अर्चना दीक्षित का भी विशेष सहयोग रहा। आयोजन के लिए मुकेश अग्रवाल ने पटाखों का सहयोग दिया। वहीं पंचशील की ओर से लड्डू और जायसवाल होटल की ओर से भी सहयोग प्रदान किया गया।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur