Breaking News

अम्बिकापुर@ छठ पर्व पर शहर में भारी वाहनों की नो एंट्री,आज दोपहर 12 बजे से लागू होगी पाबंदी

Share


16 नवंबर सुबह 10 बजे तक शहर और रिंग रोड में मालवाहक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित,13 घाटों पर पुलिस बल तैनात,सुरक्षा में 400 से अधिक जवान संभालेंगे मोर्चा
-संवाददाता-
अम्बिकापुर,13 नवम्बर 2026 (घटती-घटना)।
छठ पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ और यातायात व्यवस्था को देखते हुए सरगुजा पुलिस ने शहर के लिए रूट एडवाइजरी जारी की है। 14 नवंबर को दोपहर 12 बजे से 16 नवंबर को सुबह 10 बजे तक शहर और रिंग रोड में भारी एवं मालवाहक वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। इस दौरान यात्री बसों के लिए कुछ मार्गों पर पुरानी व्यवस्था जारी रहेगी,जबकि कुछ रूट में बदलाव किया गया है। डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश अग्रवाल के निर्देश पर छठ पर्व के दौरान सुरक्षा और यातायात के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। जिले के 13 छठ घाटों पर 244 से अधिक पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों की तैनाती की गई है। पूरे जिले में लगभग 400 से अधिक पुलिस अधिकारी-कर्मचारी सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे।
घाटों पर गोताखोर और अग्निशमन की व्यवस्था : खर्रा नदी (घुनघुट्टा बांध) और शंकरघाट (रामानुजगंज रोड) में सबसे अधिक लगभग 45-45 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। सभी प्रमुख घाटों पर प्रशिक्षित गोताखोर और अग्निशमन की व्यवस्था रहेगी। भीड़ में असामाजिक तत्वों,चैन स्नैचिंग और अन्य घटनाओं पर नजर रखने के लिए सादे कपड़ों में भी पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पांच पेट्रोलिंग टीम तथा दो बाइक पेट्रोलिंग टीम दो पालियों में लगातार गश्त करेंगी।
यात्री बसों के लिए निर्धारित मार्ग

  1. रायपुर और रायगढ़ मार्ग : न्यू बस स्टैंड से आने-जाने वाली यात्री बसें पूर्ववत चलेंगी।
  2. बनारस, वाड्रफनगर और मनेन्द्रगढ़ मार्ग : यात्री बसों का संचालन पूर्ववत रहेगा।
  3. प्रतापपुर मार्ग : बसें गांधी चौक, अंबेडकर चौक,बनारस मार्ग, सांई कॉलेज,डिगमा और सरगवां होते हुए आवागमन करेंगी।
  4. रामानुजगंज मार्ग : बसें गांधी चौक, अंबेडकर चौक,बनारस मार्ग, सांई कॉलेज,डिगमा,सरगवां,चिखलाडीह, सिधमा और ककना होते हुए चलेंगी।
  5. शंकरघाट और घुनघुट्टा बांधः रामानुजगंज से आने वाली यात्री बसों और चारपहिया वाहनों को भकुरा, नवापारा होते हुए सरगवां-सकलो मार्ग से निकाला जाएगा।
  6. दरिमा मार्ग : लुचकी से आने-जाने वाली बसों और अन्य वाहनों का मार्ग करजी चौक से परिवर्तित रहेगा। नवानगर और दमाली की ओर से आने वाले वाहनों को एयरपोर्ट तिराहा से डायवर्ट किया जाएगा।
    इन छह स्थानों पर रोके जाएंगे भारी वाहन : 14 नवंबर दोपहर 12 बजे से 16 नवंबर सुबह 10 बजे तक भारी एवं मालवाहक वाहनों को शहर और रिंग रोड में प्रवेश नहीं मिलेगा। इसके लिए छह स्थानों पर प्रतिबंध लागू रहेगा…
    दरिमा मोड़ – रायगढ़ रोड
    सांडबार बैरियर – बिलासपुर रोड
    अजिरमा बैरियर – मनेन्द्रगढ़ रोड
    एफसीआई गोदाम,चठिरमा – बनारस रोड
    ककना मोड़ – रामानुजगंज रोड
    आरटीओ कार्यालय के पास – प्रतापपुर रोड
    वाहनों के लिए पार्किंग व्यवस्था : पुलिस ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अलग-अलग स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की है—
    संजय पार्क के सामने – चारपहिया वाहन
    सूटन ढाबा के पास – दोपहिया वाहन
    खनिज बैरियर के पास – पार्किंग
    मोंटफोर्ट स्कूल के पास – पार्किंग
    घुनघुट्टा नदी के पास – चारपहिया वाहन
    घुनघुट्टा नदी के पूर्व में – दोपहिया वाहन
    सरगुजा पुलिस ने श्रद्धालुओं और वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित रूट और पार्किंग व्यवस्था का पालन करें तथा यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।

Share

Check Also

बैकुंठपुर/कोरिया@ छठ महापर्व को लेकर गढेलपारा में उत्साह,गेज नदी घाट पर तैयारियां जोरों पर…

Share जय छठी मैया सेवा समिति की अध्यक्ष अन्नपूर्णा प्रभाकर सिंह ने कहा…स्वच्छता,सेवा और सामाजिक …

Leave a Reply