Breaking News

नई दिल्ली@अंडमान सागर में नया चक्रवाती सिस्टम बना…ओडिशा,आंध्र में बारिश-तेज हवा चल सकती है,अक्टूबर में एक हफ्ते में दो तूफान आ चुके

Share

नई दिल्ली,13 नवम्बर 2026। इसरो के INSAT-xDS सैटेलाइट ने अंडमान सागर के ऊपर बादलों की तेज गतिविधियों को कैप्चर किया है। यहां कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है, जिससे नए चक्रवात बनने की आशंका है। अगले 48 घंटे में पता चलेगा कि यह सिस्टम मजबूत होकर आगे बढ़ता है या नहीं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, यदि यह और मजबूत होकर चक्रवाती तूफान का रूप लेता है तो इसका नाम ‘अकवान’ रखा जाएगा। यह नाम ईरान ने सुझाया है। इधर, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी जारी है। इसके असर से मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में रात के न्यूनतम तापमान में गिरावट हुई है और सुबह धुंध छाने लगी है। राजस्थान में अगले 2 दिन आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है। उत्तराखंड के 7 जिलों में आज बारिश की संभावना है। दिल्ली शुक्रवार को पाकिस्तान के लाहौर को पीछे छोड़कर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर बन गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स, यानी ्रक्तढ्ढ 403 दर्ज किया।


Share

Check Also

इंफाल@मणिपुर में उग्रवादियों की फायरिंग में 4 की मौत

Share मरने वालों में दो महिलाएं…उखरुल जिले में वाहनों पर गोलीबारी,इलाके में तनाव इंफाल,13 नवम्बर …

Leave a Reply