Breaking News

चित्रकूट/सतना@मध्यप्रदेश के चित्रकूट में बाढ़,300मीटर लंबा बड़ा पुल बहा

Share


चित्रकूट/सतना,29 अगस्त 2026। मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश के सीमावर्ती इलाकों में लगातार हो रही भारी बारिश ने हालात बिगाड़ दिए हैं। नदियां और नाले उफान पर हैं और कई इलाकों का संपर्क मुख्य मार्गों से टूट गया है। चित्रकूट में स्थिति सबसे ज्यादा गंभीर बताई जा रही है। मंदाकिनी नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने के बाद रामघाट समेत आसपास के इलाकों में बाढ़ का पानी पहुंच गया है। वहीं गोरगी बांध के टूटने की सूचना के बाद प्रशासन और राहत-बचाव दलों की सक्रियता बढ़ गई है। चित्रकूट में मंदाकिनी नदी के जलस्तर में अचानक तेज बढ़ोतरी से रामघाट क्षेत्र में बाढ़ जैसे हालात बन गए। नदी करीब 30 फीट उफान पर होने की बात सामने आ रही है। पानी तेजी से निचले इलाकों में पहुंचा, जिससे घाट और आसपास के क्षेत्र प्रभावित हुए रामघाट का करीब 300 मीटर लंबा पुल बाढ़ के तेज बहाव की चपेट में आने से बहने की सूचना है। पुल के क्षतिग्रस्त होने से आवागमन प्रभावित हुआ है और दोनों ओर से आने-जाने वाले लोगों के सामने बड़ी परेशानी खड़ी हो गई है। बाढ़ का पानी भरत घाट क्षेत्र में भी पहुंच गया। यहां एक दो मंजिला मकान पानी में डूबने की स्थिति में पहुंच गया। बताया जा रहा है कि मकान में मौजूद परिवार बाहर निकलने की कोशिश में फंस गया और बाद में नाव के जरिए सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने की कवायद की गई बाढ़ की गंभीरता को देखते हुए निचले इलाकों में रहने वाले लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की जा रही है।


Share

Check Also

नई दिल्ली@हल्द्वानी में उनकी सभा के बाद मंच का शुद्धीकरण हुआ,प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दोषियों पर एक्शन लें

Share नई दिल्ली,29 अगस्त 2026। राहुल गांधी दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। …

Leave a Reply