Breaking News

रायपुर@बीजेपी की कार्रवाई : वरिष्ठ भाजपा विधायक के प्रतिनिधि को पार्टी ने 6 साल के लिए किया निष्कासित

Share


रायपुर,26 अगस्त 2026। भारतीय जनता पार्टी ने मनेन्द्रगढ़ भरतपुर चिरमिरी क्षेत्र के स्थानीय नेता और जिला संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा चुके दुर्गाशंकर मिश्रा के खिलाफ बड़ी संगठनात्मक कार्रवाई की है। पार्टी ने उन्हें भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से छह वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया है। भाजपा छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री नवीन मार्कंडेय द्वारा यह आदेश जारी किया गया। बता दें कि दुर्गाशंकर मिश्रा भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र की वरिष्ठ भाजपा विधायक रेणुका सिंह के प्रतिनिधि के रूप में काम कर रहे थे। रेणुका सिंह पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री और रमन सरकार में भी मंत्री रह चुकी हैं। ऐसे में उनके समर्थक पर की गई कार्रवाई पार्टी में चर्चा का विषय है।


Share

Check Also

सौर्य तिवारी का CIMS बिलासपुर में MBBS के लिए चयन,महोरा में तिवारी परिवार में हर्ष

Share मेहनत,लगन और प्रतिभा के बल पर हासिल की सफलता,परिवार एवं क्षेत्र का बढ़ाया गौरव-संवाददाता-कोरिया/पटना,26 …

Leave a Reply