11 शिक्षक-क्लर्क परिवार उठा रहे थे फायदा,सैलरी से होगी वसूली…
बिलासपुर,21 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। बिलासपुर जिले के बिल्हा ब्लॉक में 11 सरकारी शिक्षक और बाबुओं को चिन्हित किया गया है जो अपात्र होते हुए भी योजना का लाभ उठा रहे थे। इतिहास एकीकृत बाल विकास परियोजना, बिल्हा की जांच में खुलासा हुआ है। अब बीईओ बिल्हा भूपेंद्र कौशिक ने इनसे वसूली का आदेश जारी कर दिया है। पैसा नहीं लौटाया तो सैलरी से रिकवरी की जाएगी। महतारी वंदन योजना के तहत राज्य सरकार प्रदेश की सभी पात्र महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये देती है। नियम साफ है-जिस परिवार में कोई सदस्य शासकीय सेवा में है,वह इस योजना के लिए अपात्र है। इसके बावजूद बिल्हा ब्लॉक के शिक्षा विभाग में पदस्थ शिक्षक,वर्ग-2, सहायक शिक्षक और क्लर्क के परिवार की महिलाओं ने नियमों को ताक पर रखकर फॉर्म भरकर पैसे लिए। कुछ मामलों में खुद शिक्षिका और महिला बाबू ही लाभ ले रही थीं। बिल्हा बीईओ भूपेंद्र कौशिक ने कहा कि शासकीय शिक्षक और बाबू होने के बाद भी महतारी वंदन योजना का लाभ लेने वालों की पहचान महिला एवं बाल विकास विभाग ने की है। उनसे वसूली का आदेश जारी किया गया है। राशि जमा नहीं करने पर वेतन से रिकवरी की जाएगी। विभाग ने सभी 11 सेवकों को नोटिस भेजकर तुरंत राशि जमा करने को कहा है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur