Breaking News

नई दिल्ली@कैबिनेट : लद्दाख में स्थापित होगी जम्मू-कश्मीर उच्च न्यायालय की बेंच

Share


नई दिल्ली,20 अगस्त 2026। केन्द्र सरकार ने लद्दाख के दूरदराज के इलाकों में न्याय की त्वरित पहुंच के लिए वहां उच्च न्यायालय की एक बेंच स्थापित करने का फैसला किया है। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को मंत्रिमंडल के इस फैसले की घोषणा की। उन्होंने कहा कि है कि सरकार लद्दाख के सर्वांगीण विकास और संवैधानिक सुरक्षा उपायों को सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। गृह मंत्री ने एक्स पर कहा…‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने लद्दाख में जम्मू और कश्मीर उच्च न्यायालय की एक बेंच स्थापित करने का निर्णय लिया है। इससे लद्दाख के दूरदराज के इलाकों में रहने वाले नागरिकों के लिए न्याय तक पहुंच में उल्लेखनीय सुधार होगा और उन्हें मिलने वाली कानूनी सेवाओं का लाभ उठाने में लगने वाला समय कम हो जाएगा। सरकार लद्दाख के सर्वांगीण विकास और संवैधानिक सुरक्षा उपायों को सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। ‘


Share

Check Also

नई दिल्ली@कांग्रेस का पूरा वंदे मातरम न गाना देशविरोधी : शाह

Share नई दिल्ली,20 अगस्त। गृहमंत्री अमित शाह ने गुरुवार को कहा कि कांग्रेस का वंदे …

Leave a Reply