नई दिल्ली,19 अगस्त 2026। तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ कृष्णानगर की अदालत ने अरेस्ट वारंट जारी किया है। मामला भारतीय सेना और अन्य संवेदनशील मुद्दों को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों से जुड़ा बताया जा रहा है। अदालत ने सांसद को मामले की सुनवाई के दौरान व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए थे, लेकिन कई बार समन जारी होने के बावजूद उनके अदालत में पेश नहीं होने पर यह कार्रवाई की गई। मामले की शुरुआत एक इंटरव्यू में भारतीय सेना को लेकर महुआ मोइत्रा की कथित विवादित टिप्पणियों से हुई। इन बयानों को लेकर कृष्णानगर की ्रष्टछ्वरू अदालत में शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत के बाद अदालत ने मामले की सुनवाई शुरू की और सांसद को निर्धारित तारीखों पर उपस्थित होने के निर्देश दिए। अदालत के सूत्रों के मुताबिक, कई बार आदेश और समन जारी होने के बाद भी उनकी व्यक्तिगत उपस्थिति नहीं हुई। महुआ मोइत्रा पर सोशल मीडिया के जरिए भारतीय सेना के जवानों और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियां करने का भी आरोप लगाया गया है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur