मुख्यमंत्री विजय की विधानसभा में घोषणा…दूध खरीद मूल्य 38 से बढ़ाकर 41 रुपये प्रति लीटर किया जाएगा
चेन्नई,19 अगस्त 2026। तमिलनाडु विधानसभा में बुधवार को अनुदान मांगों पर चर्चा के तीसरे दिन मुख्यमंत्री विजय ने विधायकों और आम जनता से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों की घोषणा की। उन्होंने सभी विधायकों को निर्वाचन क्षेत्रों के दौरे और जनसेवा के लिए सरकार की ओर से वाहन उपलब्ध कराने का ऐलान किया। इसके अलावा दूध खरीद मूल्य बढ़ाने, चेन्नई के पेरम्बूर में सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल स्थापित करने, मुख्यमंत्री चिकित्सा बीमा की सीमा बढ़ाने और राज्य में सात नए नर्सिंग कॉलेज खोलने की घोषणा की। सहायक की नियुक्ति के लिए 25 हजार रुपये प्रतिमाह की राशि उपलब्ध कराई जाएगी। वाहन के ईंधन और रखरखाव के लिए 75 हजार रुपये मासिक वाहन भत्ता दिया जाएगा। यह घोषणा पिछले सप्ताह विदुथलाई चिरुथैगल काची के विधायक ज्योतिमणि की उस मांग के बाद हुई है, जिसमें उन्होंने विधायकों को निर्वाचन क्षेत्रों का दौरा करने के लिए सरकारी वाहन उपलब्ध कराने की मांग की थी। मुख्यमंत्री ने एक अन्य घोषणा में कहा कि राज्य की करीब 8,800 सहकारी समितियों से जुड़े 3.16 लाख दूध उत्पादकों से प्रतिदिन लगभग 34 लाख लीटर दूध खरीदा जा रहा है। वर्तमान में प्रतिदिन करीब 31 लाख लीटर दूध आविन के माध्यम से उत्पादित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दूध उत्पादकों को प्रोत्साहित करने के लिए दूध की खरीद कीमत 38 रुपये से बढ़ाकर 41 रुपये प्रति लीटर की जाएगी।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur