उज्जैन,17 अगस्त 2026। सावन के तीसरे सोमवार और नागपंचमी के दुर्लभ संयोग के अवसर पर मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित नागचंद्रेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं का भारी सैलाब उमड़ पड़ा। दर्शन की होड़ में हरसिद्धि मंदिर के पास बैरिकेडिंग क्षेत्र में भीड़ का दबाव बढ़ने से अफरा-तफरी मच गई। जिसमें 13 श्रद्धालुओं की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें इलाज के लिए उज्जैन जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दरअसल, सावन सोमवार और नागपंचमी का एक ही दिन योग होने से उज्जैन के महाकाल और नागचंद्रेश्वर मंदिर परिसर में भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा। इसी दौरान हरसिद्धि मंदिर के सामने बनाए गए बैरिकेडिंग जोन में अत्यधिक भीड़ के कारण धक्का-मुक्की और दम घुटने जैसी स्थिति निर्मित हो गई। भीड़ के दबाव में सागर (15) पुत्र मांशीष, निवासी किसनपुरा, सजीव नोनू चौधरी (36) निवासी दरभंगा, बिहार, खुशी (20) पुत्री माधव राव, निवासी बड़ा गणेश, ग्वालियर, हरीशचंद (26) पुत्र अशोक, निवासी वासना, गुजरात, तुलसी (15) पुत्री जय प्रकाश, निवासी गुजरात, जय (12) पुत्र जय धवन, निवासी गुजरात सहित कुल 13 श्रद्धालुओं की तबीयत अचानक बिगड़ गई।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur