Breaking News

पटना@प्रशांत किशोर ने विधानसभा में ली गोपनीयता की शपथ,बोले…शिक्षा,सड़क और रोजगार पर करेंगे काम

Share

पटना,17 अगस्त 20296। जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने सोमवार को बिहार विधानसभा पहुंचकर विधायक पद और गोपनीयता की शपथ ली। विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने उन्हें शपथ दिलाई। इस दौरान जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती, प्रवक्ता कुमार सौरभ सिंह समेत पार्टी के अन्य नेता मौजूद रहे। उपचुनाव में जीत के बाद 3 अगस्त को ही प्रशांत किशोर को जीत का प्रमाण पत्र मिल गया था। शपथ लेने के बाद प्रशांत किशोर ने कहा, ‘एक नया बांकीपुर बनाना है, जहां पर लोगों को अच्छी शिक्षा, अच्छी सड़कें और रोजगार मिल सके।’ उन्होंने कहा कि जिस सदन के सदस्य श्री बाबू, अनुग्रह नारायण, कर्पूरी, नीतीश, लालू, रामविलास और सुशील मोदी रहे हैं, उसका सदस्य बनकर शपथ लेना उनके लिए गौरव की बात है। उन्होंने इसे बड़ी जिम्मेदारी बताया। प्रशांत किशोर ने बांकीपुर उपचुनाव में भाजपा के नीरज कुमार सिन्हा को 19,324 वोटों से हराया था।


Share

Check Also

उज्जैन@उज्जैन के नागचंद्रेश्वर मंदिर के बाहर मची अफरा-तफरी,13 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी

Share उज्जैन,17 अगस्त 2026। सावन के तीसरे सोमवार और नागपंचमी के दुर्लभ संयोग के अवसर …

Leave a Reply