Breaking News

बागपत@दो दोस्तों की हत्या कर मंदिर परिसर में दफनाया…ऊपर से लगाई टाइल्स, पुजारी पर खौफनाक कांड का आरोप

Share


बागपत,13 अगस्त 2026। यूपी के बागपत में एक मंदिर के भीतर ऐसी खौफनाक वारदात सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया. करीब 20 दिन से लापता दो जिगरी दोस्तों की लाशें मंदिर परिसर में बने धूनी के नीचे गड्ढा खोदकर दफन मिली हैं। दोनों दोस्तों की पहचान अंकित और इसरार के रूप में हुई है। अंकित हिंदू था, जबकि इसरार मुस्लिम। दोनों की हत्या करने के बाद शवों को मंदिर परिसर में ही छिपा दिया गया और ऊपर से इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाकर जगह को ढक दिया गया। शुरुआती जांच में दोनों की हत्या अवैध संबंध के चलते की गई है, जिसे मंदिर के पुजारी ने अंजाम दिया है। दरअसल, मामला बागपत के थाना चांदीनगर क्षेत्र के लहचौड़ा गांव स्थित गणेश मंदिर का है। बताया जा रहा है कि अंकित और इसरार करीब 20 दिन पहले घर से निकले थे, लेकिन इसके बाद दोनों वापस नहीं लौटे। परिजन लगातार उनकी तलाश कर रहे थे। परिजनों के अनुसार, दोनों दोस्त लहचौड़ा गांव स्थित गणेश मंदिर में पुजारी से मिलने पहुंचे थे। इसके बाद दोनों का कोई पता नहीं चला। लगातार तलाश के बीच परिजनों को बीती रात मंदिर परिसर में ही दोनों दोस्तों के शव दफन किए जाने की जानकारी मिली। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गड्ढा खुदवाया तो वहां से दोनों के शव बरामद हुए। दोनों शवों को बाहर निकालकर पुलिस ने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की सबसे चौंकाने वाली बात यह सामने आई है कि दोनों शवों को मंदिर परिसर में बने धूनी के नीचे गड्ढा खोदकर दफन किया गया था। इसके बाद उस जगह को इंटरलॉकिंग टाइल्स से ढक दिया गया, ताकि किसी को शक न हो। करीब 20 दिन बाद दोनों शवों के मिलने से मंदिर परिसर में हड़कंप मच गया। परिजनों ने जिस पुजारी पर हत्या का शक जताया है, उसके बारे में बताया कि वह पहले अंकित और इसरार के गांव सिंगोली तगा स्थित मंदिर में रहता था। करीब छह महीने पहले ही वह लहचौड़ा गांव के गणेश मंदिर में रहने आया था। परिजनों का आरोप है कि दोनों दोस्त पुजारी से मिलने मंदिर पहुंचे थे और इसके बाद ही संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए।


Share

Check Also

अंबाला@अंबाला में सिखों-किसानों और पुलिस में टकराव…सिख नेता पर हमला करने वालों को छोड़ने पर अड़े,डीएसपी का अंगूठा कटा,7 पुलिसवाले आईसीयू में…

Share अंबाला,13 अगस्त 2026। हरियाणा के अंबाला में प्रदर्शन कर रहे सिख और किसान गुरुवार …

Leave a Reply