Breaking News

नई दिल्ली@जंतर-मंतर सीजन 2 जल्द आएगा…हमें दिल्ली में बैठक के लिए हॉल नहीं मिला : अभिजीत दीपके

Share


नई दिल्ली,12 अगस्त 2026। कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने बुधवार को छात्र आंदोलन की तर्ज पर एक और प्रदर्शन जल्द शुरू करने का ऐलान किया। उन्होंने इसे ‘जंतर-मंतर सीजन 2’ बताया। दीपके ने आरोप लगाया, ‘हमने आज दिल्ली में अपने वॉलेंटियर्स की बैठक रखी थी। हम एक हॉल की तलाश कर रहे थे, लेकिन कोई भी हमें हॉल किराए पर देने को तैयार नहीं था। सभी लोग कहते रहे कि ऊपर से दबाव है।’ उन्होंने आरोप लगाया, ‘ इन सब के पीछे बीजेपी का हाथ है। इस तरह की कार्रवाई से हम पीछे नहीं हटेंगे।’ नीट पेपर लीक के मामले में सीजेपी ने जंतर-मंतर पर 37 दिन धरना प्रदर्शन किया था। यह प्रदर्शन 25 जुलाई को शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और मांगें मान लेने के बाद खत्म हो गया था। चीफ स्पोक्सपर्सन सौरव दास ने कहा, ‘ कॉकरोच जनता पार्टी अब देशभर में ‘लिसनिंग टूर’ शुरू करने जा रही है, ताकि लोगों की बात सुनी जा सके। पार्टी एक कैंपेन चलाएगी और स्वतंत्रता दिवस से शिक्षा के मुद्दे को प्राथमिकता देगी।’ चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने 15 मई को एक मामले की सुनवाई के दौरान कहा- कुछ बेरोजगार युवा कॉकरोच जैसे होते हैं, जो बाद में मीडिया, सोशल मीडिया या आरटीआई एक्टिविस्ट बनकर सिस्टम पर हमला करने लगते हैं। 16 मई को रात 12 बजे अभिजीत दीपके ने कॉकरोच जनता पार्टी नाम का सोशल मीडिया अकाउंट और वेबसाइट बनाई। एक्स पर एक गूगल फॉर्म जारी हुआ।


Share

Check Also

नई दिल्ली@कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला : राज्य में गुटखा-पान मसाला बनाना,बेचना-रखना और ढोना- सब पर एक साल का प्रतिबंध

Share नई दिल्ली,12 अगस्त 2026। कर्नाटक के खाद्य सुरक्षा आयुक्त कार्यालय ने राज्य में तंबाकू …

Leave a Reply