Breaking News

रायपुर@छत्तीसगढ़ में आईपीएसी अफसरों ने गोद लिए थाने,डीजीपी अरुणदेव गौतम ने चुना रतनपुर

Share

रायपुर,12 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ की कानून व्यवस्था और प्रशासनिक दक्षता को नई मजबूती देने के उद्देश्य से राज्य पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने एक-एक थाना गोद लेने की प्रक्रिया पूरी कर ली है। डीजीपी अरुणदेव गौतम समेत राज्य के 125 भारतीय पुलिस सेवा और राज्य पुलिस सेवा अधिकारियों को विभिन्न थानों की जिम्मेदारी दी गई है। डीजीपी अरुणदेव गौतम ने स्वयं बिलासपुर के प्रसिद्ध रतनपुर थाने को गोद लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आयोजित अखिल भारतीय डीजीपी-आईजीपी कॉन्फ्रेंस में दिए गए सुझाव पर अमल करते हुए यह कदम उठाया गया है। स्वतंत्रता दिवस के बाद सभी अफसर अपने आवंटित थानों का मैदानी दौरा कर वहां की कमियों और सुधार की कार्ययोजना तैयार करने में जुट गए हैं। इस विशेष पहल के तहत राज्य के बड़े प्रशासनिक अधिकारियों ने अलग-अलग जिलों के थानों की जिम्मेदारी संभाली है।
अपर पुलिस महानिदेशक एसआरपी कल्लूरी ने बस्तर के कोतवाली थाने को चुना है, वहीं एडीजी प्रदीप गुप्ता ने महासमुंद के तुमगांव और एडीजी दीपांशु काबरा ने अंबिकापुर कोतवाली को गोद लिया है। इसी क्रम में एडीजी अमित कुमार को राजनांदगांव का लालबाग थाना, पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला को रायपुर का टिकरापारा थाना और आईजी अमरेश मिश्रा को बलौदाबाजार का हदबंद थाना आवंटित हुआ है।
आईपीएस के साथ-साथ राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों को भी थानों का प्रभार देकर जमीनी पुलिसिंग को रफ्तार देने का खाका खींचा गया है। इस योजना की नींव पिछले वर्ष नवा रायपुर में आयोजित 60वीं अखिल भारतीय डीजीपी-आईजीपी कॉन्फ्रेंस में रखी गई थी।


Share

Check Also

नई दिल्ली@कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला : राज्य में गुटखा-पान मसाला बनाना,बेचना-रखना और ढोना- सब पर एक साल का प्रतिबंध

Share नई दिल्ली,12 अगस्त 2026। कर्नाटक के खाद्य सुरक्षा आयुक्त कार्यालय ने राज्य में तंबाकू …

Leave a Reply