Breaking News

नई दिल्ली@15 अगस्त से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट,19 वांछित आतंकियों के पोस्टर से मचा हड़कंप

Share


नई दिल्ली,11 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त से पहले संभावित आतंकी खतरों को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने पूरी राजधानी में हाई अलर्ट जारी किया है। राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल, क्राइम ब्रांच, रेलवे पुलिस और विभिन्न जिलों की पुलिस को अलर्ट मोड पर रखा गया है। इसके अलावा अन्य सुरक्षा इकाइयों को भी संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों में विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। सुरक्षा तैयारियों के बीच दिल्ली पुलिस ने राजधानी के प्रमुख और भीड़भाड़ वाले इलाकों में 19 वांटेड आतंकवादियों के पोस्टर लगाए हैं। इन पोस्टरों में इंडियन मुजाहिदीन, अल-कायदा और विभिन्न खालिस्तानी आतंकी संगठनों से जुड़े आरोपियों की तस्वीरें शामिल हैं। पुलिस का उद्देश्य आम लोगों को ऐसे संदिग्ध और वांटेड व्यक्तियों के बारे में जागरूक करना है, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत सुरक्षा एजेंसियों तक पहुंच सके। पुलिस की ओर से लगाए गए पोस्टरों में इंडियन मुजाहिदीन से जुड़े रियाज भटकल और शबांदरी मोहम्मद इकबाल उर्फ इकबाल भटकल के नाम शामिल हैं। इसके अलावा अल-कायदा से जुड़े मोहम्मद शर्जील अख्तर, अबू सुफियान, मोहम्मद उमर और सैयद मोहम्मद अर्शियान की तस्वीरें भी पोस्टरों में लगाई गई हैं।


Share

Check Also

नई दिल्ली@राजग की ‘मंगल मिलन’ बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने लहराया तिरंगा

Share नई दिल्ली,11 अगस्त 2026। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन संसदीय दल की साप्ताहिक ‘मंगल मिलन’ बैठक …

Leave a Reply