चेन्नई,08 अगस्त 2026। तमिलनाडु में परिसीमन के मुद्दे पर मुख्यमंत्री विजय थलपति की ओर से बुलाई गई सर्वदलीय सांसदों की बैठक को विपक्षी दलों के बहिष्कार का सामना करना पड़ा है। शनिवार को चेन्नई में प्रस्तावित इस बैठक से राज्य के 57 में से 37 सांसदों ने दूरी बनाने का फैसला किया है। ऐसे में बैठक में करीब 20 सांसदों के शामिल होने की संभावना है। इसे मुख्यमंत्री विजय की परिसीमन को लेकर साझा राजनीतिक सहमति बनाने की कोशिश के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। बैठक के बहिष्कार में मुख्य भूमिका डीएमके की है। पार्टी के सभी 30 सांसदों ने बैठक में शामिल नहीं होने का निर्णय लिया है। इसके अलावा एआईएडीएमके के चार सांसदों के साथ क्करू्य, रूहृरू और ष्ठरूष्ठ्य के एक-एक सांसद भी बैठक से दूर रहेंगे। विपक्षी दलों के इस रुख से बैठक में व्यापक सर्वदलीय भागीदारी पर सवाल खड़े हो गए हैं। वहीं, कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों के करीब 20 सांसद बैठक में हिस्सा ले सकते हैं। इनमें कांग्रेस के 12,ङ्कष्ट्य के दो,ष्टक्कढ्ढ के दो,ष्टक्कढ्ढ(रू) के दो, एमडीएमके का एक और ढ्ढरूरु का एक सांसद शामिल है। डीएमके सांसद कनिमोझी ने बैठक को लेकर मुख्यमंत्री विजय पर निशाना साधा है। उनका कहना है कि जब केंद्र सरकार की ओर से मौजूदा संसद सत्र में परिसीमन से संबंधित किसी नए विधेयक को पेश करने की आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है, तो इस तरह की बैठक का कोई औचित्य नहीं है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur