Breaking News

नई दिल्ली@एक लाख का इनामी बदमाश फुरकान,मुठभेड़ में ढेर,पुलिसकर्मी के पेट में लगी गोली

Share


नई दिल्ली,05 अगस्त 2026। यूपी में बुधवार की दोपहर दिनदहाड़े एनकाउंटर में पुलिस ने एक लाख के इनामी फुरकान को मार गिराया है। शामली में झिंझाना थानाक्षेत्र में रंगाना फार्म के पास एनकाउंटर हुआ है। फुरकान का नाम कैराना पलायन में चर्चा में आया था। 2014 में फुरकान ने एक व्यापारी की रंगदारी नहीं देने पर दिनदहाड़े हत्या कर दी थी। उसी के बाद पलायन का मामला उठा था। फुरकान पर लूट और हत्या के प्रयास के मामलों में वांछित था। उसके खिलाफ लूट, हत्या, डकैती के लगभग 30 मुकदमे दर्ज हैं। कुख्यात फुरकान का आतंक कैराना के अलावा अन्य जनपदों में भी व्याप्त है। बताया जा रहा कि वह चार पांच माह पहले ही जेल से जमानत पर आया था। इसके बाद कैराना और कांधला में लूट और हत्या का प्रयास में वांछित चल रहा था। बुधवार की दोपहर पुलिस गश्त कर रही थी। इसी दौरान बदमाशों के रंगाना में होने की सूचना मिली। जैसे ही पुलिस पहुंची तो बदमाशों ने पुलिस के ऊपर फायर झोंक दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली एक बदमाश को लगी उसकी मौत हो गयी। मारे गए बदमाश की शिनाख्त एक लाख के इनामी फुरकान के रूप में हुई है। पुलिस ने हिस्ट्री निकाली तो उस पर लूट,हत्या,डकैती,रंगदारी आदि के लगभग 30 मुकदमे दर्ज मिले। फुरकान का कैराना में आतंक रहा है। उस समय मुकीम काला और फुरकान दोनों गैंग का आंतक था। मुकीम गैंग को पुलिस लगभग खत्म कर चुकी है जबकि फुरकान अभी भी अपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहा था। फुरकान के डर से कैराना के व्यापारी पलायन को मजबूर हो गए थे।


Share

Check Also

रायपुर@छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड घोटाला..अनवर ढेबर को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत,सुनवाई पूरी होने तक छत्तीसगढ़ से बाहर रहना होगा

Share रायपुर,05 अगस्त 2026। शराब घोटाले से जुड़े छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड घोटाला मामले …

Leave a Reply