Breaking News

अम्बिकापुर@एनएसयूआई,8 सूत्रीय मांगों को लेकर भूख हड़ताल पर…

Share


छात्र हितों की अनदेखी का आरोप,मांगें पूरी होने तक चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी…
-संवाददाता-
अम्बिकापुर,26 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। छात्र हितों से जुड़े आठ सूत्रीय मांगों को लेकर एनएसयूआई ने रविवार से क्रमिक भूख हड़ताल शुरू कर दी। घड़ी चौक स्थित देव होटल के पास शुरू हुए इस आंदोलन में संगठन के पदाधिकारियों ने संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय और राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय से जुड़ी समस्याओं के समाधान की मांग उठाई। एनएसयूआई का कहना है कि जब तक मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक चरणबद्ध आंदोलन जारी रहेगा। संगठन के जिलाध्यक्ष ज्ञान तिवारी ने कहा कि विश्वविद्यालय और कॉलेज में लंबे समय से छात्र समस्याओं की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने शिक्षक भर्ती में कथित धांधली की उच्चस्तरीय जांच कराने, विश्वविद्यालय तक सड़क निर्माण एवं साइन बोर्ड लगाने, छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने और नियमित पुलिस पेट्रोलिंग की व्यवस्था करने की मांग की। इसके अलावा ऑनलाइन कॉपी मूल्यांकन प्रणाली समाप्त करने, जर्जर भवन में संचालित कक्षाओं को नए भवन में स्थानांतरित करने, बढ़ी हुई फीस वापस लेने, छात्रों के लिए टोल-फ्री हेल्पलाइन शुरू करने तथा नई शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप पाठ्यक्रम की सभी पुस्तकें उपलब्ध कराने की मांग भी रखी गई। कांग्रेस नेता द्वितेंद्र मिश्रा ने आंदोलन का समर्थन करते हुए कहा कि छात्र हितों की लगातार उपेक्षा की जा रही है और सरकार व विश्वविद्यालय प्रशासन को जल्द इन मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेना चाहिए। प्रदेश यूथ कांग्रेस के सदस्य आतिफ रजा तथा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश उप सचिव शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने भी धरना स्थल पहुंचकर आंदोलन को समर्थन दिया।


Share

Check Also

रामानुजनगर@ हेलमेट छूटा,कुछ देर बाद हादसा…नशेड़ी बाइक सवार की टक्कर से स्कूल संचालक की मौत

Share पेट्रोल पंप उद्घाटन समारोह से लौटते समय हुआ हादसा, रामानुजनगर अस्पताल में उपचार के …

Leave a Reply