Breaking News

वॉशिंगटन डीसी/तेहरान@होर्मुज में तेल टैंकर समुद्री माइन से टकराया…जहाज में आग लगी

Share


वॉशिंगटन डीसी/तेहरान,26 जुलाई 2026। होर्मुज स्ट्रेट में एक तेल टैंकर समुद्री माइन से टकरा गया, जिसके बाद उसमें आग लग गई। ईरानी न्यूज एजेंसी तस्नीम के मुताबिक, यह टैंकर तेहरान की ओर से तय किए गए समुद्री मार्ग से अलग रास्ते से जा रहा था, जिसके बाद वह बारूदी सुरंग से टकरा गया। ईरान पहले भी कई बार चेतावनी दे चुका है कि अगर कोई जहाज उसकी ओर से तय किए गए मार्ग से हटकर चलेगा, तो उसके परिणाम की जिम्मेदारी उसी की होगी। फिलहाल इस घटना पर ईरानी अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। नुकसान या हताहतों को लेकर भी अभी कोई पुष्टि नहीं हुई है। अमेरिका और ईरान के बीच फरवरी से जंग शुरू होने के बाद यह पहली बार है कि इस तरह कोई जहाज समूद्री नेवल माइन से टकराया हो। होर्मुज स्ट्रेट में ईरान ने यह समूद्री माइन बिछाई थी, जिसे सीजफायर के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने हटाने का आदेश दिया था।


Share

Check Also

नई दिल्ली@कॉकरोच जनता पार्टी की अगली रणनीति जल्द बताएंगे : अभिजीत दीपके

Share नई दिल्ली,26 जुलाई 2026। कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने कहा- ‘आगे …

Leave a Reply