Breaking News

नई दिल्ली@पेपरलीक रोकने के लिए कठोर कानून लाएंगे : पीएम मोदी

Share

परीक्षा सुधार के लिए हाईपावर टास्क फोर्स बनाई इंफोसिस को-फाउंडर नीलेकणी अध्यक्ष होंगे…
नई दिल्ली,26 जुलाई 2026। नीट पेपर लीक मामले में छात्रों का प्रदर्शन खत्म होने के एक दिन बाद पीएम मोदी ने परीक्षा सुधार के लिए हाईपावर टास्क फोर्स का गठन किया। टीम में छह मेंबर्स हैं। इंफोसिस को-फाउंडर नंदन नीलेकणी इसके अध्यक्ष होंगे। पीएम ने रविवार शाम 7 बजे के करीब इंस्टाग्राम पर एक वीडियो मैसेज जारी कर इसकी जानकारी दी। पिछले 4 दिनों में यह इंस्टाग्राम पर मोदी का तीसरा वीडियो मैसेज है। पीएम ने कहा- स्टूडेंट के भविष्य के लिए सरकार लगातार कदम उठा रही है। जिन लोगों ने स्टूडेंट के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया। वे जेलों में सड़ रहे हैं। हमने फास्ट ट्रैक कोर्ट बना दिए हैं। हम कल संसद में कठोर सजा के साथ प्रावधान ला रहे हैं। लेकिन हमें भविष्य के बारे में भी सोचना है। हमारी परीक्षा सिस्टम विश्वस्त हो, इसमें सबसे ज्यादा टेक्नोलॉजी का उपयोग हो। इंफोसिस को-फाउंडर नंदन नीलेकणी जी के नेतृत्व में एक हाईपावर टॉस्क फोर्स बनाने का निर्णय लिया है। जो एग्जॉनेशन रिफॉर्म की तरफ फोकस करेगा।


Share

Check Also

नई दिल्ली@सत्य निकेतन हादसे के बाद नगर निगम दिल्ली का बड़ा एक्शन….

Share तोड़ी जाएंगी 27 जर्जर इमारतें,मालिकों को भेजा नोटिस नई दिल्ली,09 सितम्बर 2026। दक्षिण दिल्ली …

Leave a Reply