Breaking News

सूरजपुर@नीट मामले पर विधायक भूलन मरावी का विपक्ष पर हमला…कहा-युवाओं के भविष्य की सुरक्षा के लिए केंद्र सरकार उठा रही ठोस कदम,विपक्ष कर रहा राजनीति

Share

-संवाददाता-
सूरजपुर,25 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मरावी ने नीट परीक्षा से जुड़े मुद्दे पर केंद्र सरकार की पहल का समर्थन करते हुए कांग्रेस और ‘इंडी गठबंधन’ के दलों पर तीखा राजनीतिक हमला बोला है,उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार युवाओं के भविष्य की सुरक्षा और परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए गंभीर एवं प्रभावी कदम उठा रही है,जबकि विपक्ष इस मुद्दे पर केवल राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास कर रहा है। जारी बयान में विधायक भूलन सिंह मरावी ने कहा कि नीट परीक्षा में सामने आई अनियमितताओं के मामलों को लेकर केंद्र सरकार पूरी गंभीरता से कार्य कर रही है, उन्होंने कहा कि दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए सरकार फास्ट ट्रैक अदालतों की व्यवस्था, सख्त दंड और आवश्यक कानूनी प्रावधानों को मजबूत करने की दिशा में कदम उठा रही है, इससे स्पष्ट है कि सरकार प्रतियोगी परीक्षाओं की विश्वसनीयता बनाए रखने और मेहनती छात्रों के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है, विधायक मरावी ने कहा कि केंद्र सरकार के सकारात्मक और समाधान आधारित दृष्टिकोण के बाद सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक द्वारा अपना अनशन समाप्त किया जाना इस बात का संकेत है कि सरकार संवाद और समाधान की नीति पर आगे बढ़ रही है, उन्होंने कहा कि सरकार ने छात्रों और युवाओं के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में पहल की है,उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और ‘इंडी गठबंधन’ के दल छात्रों की समस्याओं का समाधान निकालने के बजाय इस पूरे मुद्दे को राजनीतिक रंग देकर उनकी भावनाओं का लाभ उठाने का प्रयास कर रहे थे,उनका कहना था कि विपक्ष का उद्देश्य समस्या का समाधान नहीं, बल्कि भ्रम और असंतोष का माहौल तैयार करना था, भूलन सिंह मरावी ने कहा कि देश का युवा वर्ग जागरूक है।


Share

Check Also

मनेन्द्रगढ़/खड़गवां@ एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में चमके एमसीबी के होनहार,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

Share 611 अंक लाने वाले आदित्य अग्रवाल, 588 अंक हासिल करने वाले अनुराग नाथ त्रिपाठी …

Leave a Reply