Breaking News

भिवंडी@महाराष्ट्र टीईटी पेपर लीक केस का मास्टरमाइंड बिजेंद्र गुप्ता बिहार से गिरफ्तार

Share

भिवंडी,25 जुलाई 2026। महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा पेपर लीक मामले में विशेष जांच टीम ने इस अंतरराज्यीय रैकेट के मुख्य मास्टरमाइंड बिजेंद्र कुमार गुप्ता को बिहार से गिरफ्तार है। आरोपी को पटना से पुणे एयरपोर्ट और फिर वहां से भिवंडी लाया गया है। इस हाई-प्रोफाइल मामले में अब तक मास्टरमाइंड समेत कुल 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस जांच में बेहद चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। मुख्य आरोपी बिजेंद्र कुमार गुप्ता ने अपने साथी सोनू के साथ मिलकर प्रिंटिंग हाउस के कर्मचारियों को पैसों और अचल संपत्ति का लालच दिया था। इसके बाद साजिश के तहत प्रश्नपत्र को जूते के अंदर छिपाकर प्रिंटिंग प्रेस से बाहर निकाला गया। शुरुआती तौर पर यह लीक पेपर महज आठ हजार रुपये में हासिल किया गया था, लेकिन इस गिरोह की योजना इसे भिवंडी और पुणे के बाजार में अभ्यर्थियों को लगभग डेढ़ करोड़ रुपये में बेचने की थी। भिवंडी पुलिस के डीसीपी पवन बंसोडे को मिली गुप्त सूचना के आधार पर एक स्पेशल ऑपरेशन चलाया गया। पुलिस निरीक्षक ने खुद ‘नकली ग्राहक’ बनकर आरोपियों से संपर्क साधा।


Share

Check Also

नई दिल्ली@सत्य निकेतन हादसे के बाद नगर निगम दिल्ली का बड़ा एक्शन….

Share तोड़ी जाएंगी 27 जर्जर इमारतें,मालिकों को भेजा नोटिस नई दिल्ली,09 सितम्बर 2026। दक्षिण दिल्ली …

Leave a Reply