Breaking News

रायपुर@इस्तीफे पर दीपक बैज का हमला ,बोले…कुर्सी बचाने के लिए लिया फैसला

Share


रायपुर,25 जुलाई 2026।केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) अध्यक्ष दीपक बैज ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नैतिकता के आधार पर नहीं, बल्कि बढ़ते जनदबाव और राजनीतिक मजबूरी में लिया गया फैसला है।
छात्र आंदोलन को लेकर सरकार पर साधा निशाना
दीपक बैज ने कहा कि शिक्षा से जुड़े मुद्दों को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर से लेकर देश के कई शहरों तक छात्र और युवा लगातार प्रदर्शन कर रहे थे। हालांकि, केंद्र सरकार ने उनकी मांगों पर बातचीत करने के बजाय सख्त रवैया अपनाया। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदर्शन कर रहे छात्रों और युवाओं की आवाज सुनने के बजाय उन पर लाठीचार्ज किया गया। बैज के मुताबिक, सरकार ने संवाद की जगह दमन का रास्ता चुना।
प्रधानमंत्री की कुर्सी बचाने के लिए लिया गया फैसला
दीपक बैज ने दावा किया कि धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा किसी नैतिक जिम्मेदारी के तहत नहीं लिया गया। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे से प्रधानमंत्री की कुर्सी पर राजनीतिक संकट खड़ा हो गया था। बैज ने आरोप लगाया कि बढ़ते जनदबाव और सरकार पर बन रहे राजनीतिक दबाव को देखते हुए प्रधानमंत्री ने अपनी सरकार बचाने के लिए धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा मांगा।
कांग्रेस ने केंद्र सरकार से उठाए सवाल
कांग्रेस का कहना है कि शिक्षा और छात्रों से जुड़े मुद्दों पर सरकार की जवाबदेही तय होनी चाहिए। पार्टी ने आरोप लगाया कि लंबे समय तक छात्रों की मांगों की अनदेखी की गई। यही वजह है कि देशभर में विरोध प्रदर्शन तेज हुए।


Share

Check Also

बैकुंठपुर/बिलासपुर@ आईसी मार्ट प्रकरण में हाईकोर्ट से जगत बैद और दीपक बैद को अंतरिम राहत

Share अग्रिम जमानत याचिकाओं पर कोर्ट ने दी अंतरिम सुरक्षा,अगली सुनवाई तक गिरफ्तारी पर रोक;पुलिस …

Leave a Reply