Breaking News

प्रतापपुर/सूरजपुर@दोस्तों संग शराब पार्टी कर रहे युवक का अपहरण,बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या

Share


जमीन विवाद में वारदात की आशंका,बेहोशी की हालत में सडक किनारे मिला था घायल,इलाज के दौरान मौत
-संवाददाता-
प्रतापपुर/सूरजपुर,24 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। प्रतापपुर विकासखंड के ग्राम गोंदा में जमीन विवाद ने एक युवक की जान ले ली। दोस्तों के साथ शराब पार्टी कर रहे युवक का कथित तौर पर अपहरण कर 10-15 युवकों ने बेरहमी से पिटाई कर दी। गंभीर हालत में सडक किनारे मिले युवक की मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार ग्राम गोंदा निवासी हरिनंदन राजवाड़े (36) के घर 23 जुलाई की दोपहर अंबिकापुर से उसके दो दोस्त तुषार और राहुल पहुंचे थे। तीनों गांव के ही राजेंद्र प्रसाद के घर गए,जहां चारों शराब पार्टी कर रहे थे। इसी दौरान गांव के ललित को इसकी जानकारी मिली। आरोप है कि वह 10-15 युवकों के साथ वहां पहुंचा,गाली-गलौज करते हुए हरिनंदन को जबरन चारपहिया वाहन में बैठाकर अपने साथ ले गया। घटना की जानकारी मिलने पर हरिनंदन के बड़े भाई बमभोला राजवाड़े परिजनों और ग्रामीणों के साथ उसकी तलाश में निकले। काफी खोजबीन के बाद हरिनंदन भैंसामुंडा से लगे ग्राम केवरा चौक के पास सडक किनारे गंभीर रूप से घायल और बेहोशी की हालत में मिला। उसके शरीर पर डंडे सहित अन्य हथियारों से मारपीट के कई निशान थे और खून बह रहा था। परिजन तत्काल उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान देर रात करीब 2 बजे उसकी मौत हो गई। शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।


Share

Check Also

सूरजपुर@जिला प्रशासन और निकोन छत्तीसगढ़ की संयुक्त पहल

Share दो दिवसीय फोटोग्राफी कार्यशाला संपन्न,विद्यार्थियों ने सीखी आधुनिक कैमरा तकनीक और वीडियोग्राफी की बारीकियां-संवाददाता-सूरजपुर,24 …

Leave a Reply